Navratri Day 2 Dress Color:नवरात्रि के दूसरे दिन पहनें ये रंग, मां ब्रह्मचारिणी करेंगी हर इच्छा पूरी

Navratri Day 2 Dress Color: सफेद वस्त्र पुरुषों और महिलाओं दोनों को आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

Akriti Pandey
Published on: 23 Sept 2025 5:00 AM IST
Navratri Outfit Ideas
X

Navratri Outfit Ideas

Navratri Outfit Ideas: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी धूम घरों व मंदिरों में देखी जा सकती है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दूसरे दिन की बात करें तो देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। देवी ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तप और संयम की देवी माना जाता है। इसलिए, भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से इस रूप की पूजा करते हैं।

देवी ब्रह्मचारिणी और उनका प्रिय रंग

जिस प्रकार देवी के अलग-अलग रूप हैं, उसी प्रकार उनके प्रिय व्यंजन और रंग भी भिन्न होते हैं। यदि आप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा उनके प्रिय रंग के वस्त्र पहनकर करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी हो सकती हैं। मान्यताओं के अनुसार, देवी ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है। सफेद वस्त्र पुरुषों और महिलाओं दोनों को आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, इसलिए इस दिन सफेद कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

महिलाओं के लिए विकल्प

सफेद सूट

अगर आपको साड़ी पहनने का मन नहीं है, तो आप सफेद सूट पहन सकती हैं। लगभग हर महिला के पास सफेद सूट होता है। देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा में इसे पहनने से देवी अवश्य प्रसन्न होंगी और आप भी आकर्षक दिखेंगी।



सफेद साड़ी

महिलाओं को देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान सफेद साड़ी अवश्य पहननी चाहिए। यदि आप साधारण साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो सफेद बेस और हल्के प्रिंट वाली साड़ी भी चुन सकती हैं। ध्यान रखें कि साड़ी में सफेद रंग अधिक दिखाई देना चाहिए।


पुरुषों के लिए विकल्प

सफेद कुर्ता-पायजामा

पुरुष पूजा के दौरान सूती कपड़े से बना सफेद कुर्ता-पायजामा पहन सकते हैं। यह पोशाक न केवल पूजा में उपयुक्त लगेगी, बल्कि आरामदायक भी होगी। सूती कपड़े की वजह से यह उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है जिन्हें अधिक गर्मी लगती है।



इंडो वेस्टर्न लुक

अगर आप सफ़ेद कुर्ता-पायजामा नहीं पहनना चाहते, तो आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकते हैं। ऐसे आउटफिट आपके लुक को पूरी तरह से बदल देते हैं।आप इसे जैकेट के साथ भी पहन सकते हैं, जिसे आपका लुक निखार जाता है।




1 / 1
Your Score0/ 1
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

Next Story