TRENDING TAGS :
डेंगू से लेकर पाचन तक...इस 1 फल की पत्तियां और बीज हैं रामबाण इलाज, आयुर्वेद से जानें इसके फायदे
Papaya Seeds Benefits: पपीता आयुर्वेद का अमृतफल है, जो पाचन सुधारने, त्वचा निखारने, इम्युनिटी बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है।
Papaya Seeds Benefits
Papaya Seeds Benefits: हर फल के अपने अलग-अलग गुण होते हैं, लेकिन पपीता उन फलों में शामिल है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है। आयुर्वेद में पपीते को ‘अमृतफल’ कहा गया है क्योंकि इसमें शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने की प्राकृतिक क्षमता होती है। पपीता न सिर्फ फल के रूप में, बल्कि इसकी पत्तियां और बीज भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।
पाचन सुधारने में बेहद कारगर
पपीते में पाया जाने वाला पपैन एंजाइम पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह भोजन को आसानी से पचाने, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से पपीता खाने से आंतें साफ रहती हैं और शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है।
त्वचा को निखारने का प्राकृतिक उपाय
अगर आप त्वचा की समस्याओं जैसे दाग-धब्बे, ढीलापन या रूखापन से परेशान हैं, तो पपीता आपके लिए एक नेचुरल स्किन केयर है। पपीते के गूदे में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा टाइट होती है और नैचुरल ग्लो आता है। इसका नियमित उपयोग स्किन को साफ और मुलायम बनाता है।
बुखार और कमजोरी में फायदेमंद
बुखार के बाद शरीर में कमजोरी आना आम बात है। ऐसे में पपीते का सेवन शरीर को ताकत देता है। पपीते की पत्तियों(Papaya Leaves Benefits) को पानी में उबालकर बना काढ़ा प्लेटलेट्स बढ़ाने, रक्त को शुद्ध करने और इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है। डेंगू या वायरल बुखार में इसका उपयोग विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
बालों की मजबूती के लिए
तेजी से झड़ते बाल और रूखेपन की समस्या आजकल आम हो गई है। पपीते के बीजों(Papaya Seeds Benefits) का पेस्ट बालों की जड़ों को मजबूत करता है और डैंड्रफ कम करने में मदद करता है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल बालों को पोषण देता है।
मासिक धर्म में दर्द से राहत
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान दर्द एक आम समस्या है। पपीते का सेवन मासिक धर्म को नियमित करने और पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। सही मात्रा में इसका सेवन शरीर को संतुलन में रखता है।


