TRENDING TAGS :
Periods: पीरियड्स के दौरान इन 3 बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकते हैं गंभीर परिणाम
Periods: पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई में लापरवाही महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। जानिए संक्रमण से बचने के लिए मासिक धर्म के समय किन 3 जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Periods Hygiene Tips
Periods: पीरियड्स हर महीने महिलाओं के शरीर में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन इस दौरान महिलाओं को अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। पीरियड्स के दिनों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी अनदेखी करने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप बड़े संक्रमणों से बच सकती हैं।
पीरियड्स के दौरान इन तीन बातों का ध्यान रखकर आप यूटीआई, पेल्विक इंफेक्शन जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। पीरियड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य संगठन कई कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही महिलाओं को भी आगे आकर अपने आसपास की लड़कियों को सही और सटीक जानकारी देनी चाहिए।
पीरियड्स के समय इन तीन बातों का रखें ध्यान
पर्सनल हाइजीन का रखें ध्यान
पीरियड्स के समय व्यक्तिगत साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। रोज नहाएं और दिन में कम से कम 2-3 बार अपने प्राइवेट पार्ट्स को अच्छी तरह साफ करके कॉटन कपड़े से पोंछकर सुखा लें, ताकि वहां बैक्टीरिया न पनप सके।
समय पर सैनिटरी पैड बदलें
पीरियड्स के दौरान एक ही सैनिटरी पैड को लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। इसे हर 5-6 घंटे में बदलना जरूरी है। ज्यादा समय तक एक ही पैड इस्तेमाल करने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। समय पर पैड बदलने से जलन और खुजली जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
साफ-सुथरे सैनिटरी प्रोडक्ट्स का उपयोग करें
पीरियड्स के दौरान हमेशा साफ और सुरक्षित उत्पादों का ही उपयोग करें। अच्छी गुणवत्ता वाले सैनिटरी पैड, पीरियड्स कप या टैम्पोन का इस्तेमाल करें। सस्ते या खराब गुणवत्ता वाले उत्पादों से बचें और हमेशा भरोसेमंद ब्रांड के सैनिटरी प्रोडक्ट्स ही चुनें।


