क्या शारीरिक संबंध है ‘टूटते’ रिश्ते का इलाज? एक्सपर्ट की चौंका देने वाली सच्चाई

Physical Intimacy Truth: कुछ लोगों को मानना है कि कपल के फिजिकल रिलेशनशिप से रिश्तों में मिठास वापस आ जाती है या फिर रिश्तों में सुधार होने लगता है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 Nov 2025 1:42 PM IST
Physical Intimacy Truth
X

Physical Intimacy Truth

Physical Intimacy Truth: रिलेशनशिप में कई बार दूरियां, गलतफमियां और छोटी-छोटी परेशानियां सामने आ जाती हैं। कुछ लोगों को मानना है कि कपल के फिजिकल रिलेशनशिप से रिश्तों में मिठास वापस आ जाती है या फिर रिश्तों में सुधार होने लगता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सच में फिजिकल रिलेशन टूटते-बिखतरे रिश्ते को फिर से जोड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में..

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल शारीरिक संबंध टूटते हुए रिश्ते का समाधान नहीं हो सकता है। संवाद, विश्वास और समझ किसी भी रिश्ते की मजबूत नींव होते हैं और इन्हें नजरअंदाज करना रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है। फिजिकल रिलेशनशिप जो किसी भी रिश्ते को खुशी और राहत देता है। यह केवल अस्थायी ही होता है। यह कुछ समय के लिए कपल को अच्छा समय दे सकता है और तनाव को दूर कर सकता है। लेकिन लंबे समय तक किसी भी रिश्ते को बनाये रखने के लिए आपसी समझ बहुत जरूरी है।

फिजिकल रिलेशनशिप लंबे रिश्ते का पर्याय कतई नहीं हो सकता है। विश्वास और ईमानदारी ही किसी भी टूटते रिश्ते में सुधार कर सकती है। पार्टनर के विचार, भावनाएं और जरूरतों को समझना फिजिकल रिलेशनशिप से कहीं ज्यादा असरकारी होती है। कम्युनिकेशन के बिना शारीरिक संबंध में बिखरते रिश्ते को और भी ज्यादा बिखरा सकती है। इससे भ्रम और गलतफहमी की स्थिति बढ़ेगी। अक्सर कपल यह समझते है कि उनकी आपसी मतभेद और असहमति बिना बात किये सुलझ जाएंगे। दूर होने से बात संभल जाएगी। लेकिन दूरियां दो लोगों को दूर ही कर देती है। ऐसे में कभी भी पार्टनर से मतभेद होने पर कम्युनिकेशन जारी रखें। मिलकर बात करें।

दूरियां टकराव ही पैदा करेगीं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कपल को अपने अनुभव और भावनाओं को हमेशा एक-दूसरे से साझा करते रहना चाहिए। छोटी-छोटी बातों को भी एक-दूसरे से शेयर करना चाहिए ताकि रिश्तों में गहरा जुड़ाव पैदा हो। भावनात्मक जुड़ाव ही किसी भी रिश्ते की मजबूत नींव होती है। फिजिकल रिलेशन तो रिश्ते को जोड़े रखने और एक-दूसरे को खुद का आभास कराने का जरिया होता है। यह किसी भी रिश्ते को स्वस्थ और स्थिर बनाये रखता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story