TRENDING TAGS :
Raksha Bandhan Gift 2025: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बेहतरीन तोहफा साबित होते हैं ये किफायती स्कूटर, जानिए इनकी कीमत
Raksha Bandhan Gift 2025: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को एक स्पेशल और उसकी जरूरत से जुड़ा गिफ्ट देकर आप इस त्यौहार में खुशियों की मिठास घोलने के साथ ही उसका दिल जीत सकते हैं।
Affordable Scooters for Sisters on Rakshabandhan (Image Credit-Social Media)
Raksha Bandhan 2025 Gift: आपकी बहन कॉलेज या कोई जॉब ज्वाइन करने की तैयारी कर रही है तो उसके लिए एक स्कूटर से बेहतर तोहफा भला और क्या हो सकता है। इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहन को एक स्पेशल और उसकी जरूरत से जुड़ा गिफ्ट देकर आप इस त्यौहार में खुशियों की मिठास घोलने के साथ ही उसका दिल जीत सकते हैं। इस समय टू व्हीलर ऑटो बाजार में कई बजट फ्रेंडली शानदार सुविधाओं से लैस स्कूटर मौजूद हैं जो इस मौके पर बहनों के लिए एक यादगार तोहफा बन सकते हैं। आइए जानते हैं उन पॉकेट फ्रेंडली स्कूटर से जुड़े पूरे डिटेल्स के बारे में-
यामाहा फसीनो 125 फीचर्स
58 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने की क्षमता से लैस यामाहा फसीनो 125 स्कूटर में 125cc का एयर-कूल्ड इंजन मौजूद है। यह स्कूटर खासकर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो ट्रेंडी और हल्के वाहन पसंद करती हैं। इसका वजन केवल 99 किलोग्राम है, जिससे इसे संभालना भी मुश्किल नहीं होता। कम कीमत में इसका आकर्षक डिजाइन और इस स्कूटर की माइलेज क्षमता जैसी खूबियां इस स्कूटर को ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रियता प्रदान कर रहीं हैं। इस ट्रेंडी और स्टाइलिश स्कूटर की कीमत लगभग 80,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब है।
सुजुकी एक्सेस 125 की खूबियां
दो पहिया वाहन बाजार में सुजुकी एक्सेस 125 एक बेहतरीन स्कूटर्स की रेंज में शामिल हैं। इसमें 124cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 45 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसका पावरफुल इंजन स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। सुजुकी एक्सेस 125 एक परफॉर्मेंस आधारित स्कूटर है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 80,700 रुपये से शुरू होती है।
हीरो प्लेजर प्लस की खूबियां
हीरो प्लेजर प्लस स्कूटर में बेहतरीन राइडिंग रेंज देने के लिए 110.9cc का एयर-कूल्ड इंजन मौजूद है। जो 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने की क्षमता रखता है। इस स्कूटर में शामिल फीचर्स की बात करें तो इसका लाइट वेट होने के साथ ही साथ रेट्रो-ट्रेंडी लुक, साइड स्टैंड इंडिकेटर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और हल्का वजन इसे बेस्ट स्कूटर बनाते हैं। खासकर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया स्कूटर है, जिसकी कीमत 70,838 से 82,738 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
टीवीएस जुपिटर 110 की खूबियां
महिलाओं की पसंदीदा ब्रांड टीवीएस के जुपिटर 110 स्कूटर में 113.3cc का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 50 से 52 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज देने में सक्षम है। इस स्कूटर की खूबियों की बात करें तो इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, बड़ा स्टोरेज स्पेस और स्मूद राइडिंग जैसी कई बेहतरीन खूबियां मौजूद हैं। महिलाओं के लिए यह एक बेहतर और आरामदायक स्कूटर विकल्प है, जिसकी कीमत 73,340 से 87,250 (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
होंडा डियो स्कूटर की खूबियां और कीमत
अपने आकर्षक लुक और आधुनिक फीचर्स के लिए यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर होंडा डियो स्कूटर काफी ज्यादा डिमांड में है। इस स्कूटर में 109.51cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने की क्षमता रखता है। इस स्कूटर के खास फीचर्स में इसका स्पोर्टी लुक, LED हेडलैंप, डिजिटल डिस्प्ले और 18-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज जैसी कई खूबियां शामिल हैं। होंडा डियो स्कूटर की कीमत 74,271 से 82,571 रुपये है।
रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफे में देने के लिए ये सभी स्कूटर एक बेहतरीन और आकर्षक गिफ्ट साबित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा इनपर आकर्षक EMI ऑप्शन के साथ फाइनेंस स्कीम की भी सुविधा प्रदान की जा रही है।


