Tea Side Effects: सुबह की पहली चाय दे रही है पेट को गंभीर बीमारियां! बस चाय से पहले कर लें यह काम, कभी नहीं बनेगी गैस

Tea Side Effects: सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत पेट की कई समस्याओं को बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों ने चाय से पहले पानी पीने की सलाह दी है, जो पाचन और सेहत के लिए फायदेमंद है।

Akriti Pandey
Published on: 15 Jun 2026 6:30 AM IST
Tea Side Effects
X

Tea Side Effects

Tea Side Effects: भारत में बड़ी संख्या में लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। कई लोगों के लिए सुबह की चाय सिर्फ एक पीने की चीज नहीं बल्कि रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीना शरीर, खासकर पाचन तंत्र के लिए बेहद ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। यही वजह है कि विशेषज्ञ और स्वास्थ्य विभाग लोगों को इस आदत में थोड़ा बदलाव करने की सलाह दे रहे हैं।

NHM ने दी महत्वपूर्ण सलाह

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि सुबह उठने के तुरंत बाद चाय पीने के बजाय सबसे पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। इसके बाद ही चाय का सेवन करना बेहतर माना जाता है। यह छोटा सा बदलाव कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

खाली पेट चाय पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

विशेषज्ञों के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इससे एसिडिटी, गैस, पेट में जलन और अपच जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। कई लोगों को सुबह-सुबह खट्टी डकारें आना, पेट भारी लगना या बेचैनी महसूस होना भी इसी आदत का परिणाम हो सकता है। लगातार लंबे समय तक खाली पेट चाय पीने से पाचन तंत्र पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे दिनभर असहजता बनी रह सकती है।

सुबह पानी पीना क्यों है जरूरी?

रातभर सोने के दौरान शरीर कई घंटों तक बिना पानी के रहता है। ऐसे में सुबह उठते ही पानी पीना शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने का काम करता है। इससे शरीर के अंग बेहतर तरीके से कार्य करने लगते हैं और पाचन तंत्र भी सक्रिय हो जाता है। पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है और पेट दिनभर के भोजन को पचाने के लिए तैयार हो जाता है। इसके बाद चाय पीने से उसके दुष्प्रभाव भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाएं यह आदत

आपको बता दें, स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद फल, सूखे मेवे या कोई हल्का पौष्टिक नाश्ता लेने के बाद चाय का सेवन करें। इससे शरीर को बेहतर ऊर्जा मिलती है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story