Sleeping Benefits: साइलेंट किलर बन सकती है नींद की कमी, भूलने की बीमारी से लेकर एंग्जायटी तक, जानें इसके बड़े नुकसान

Sleeping Benefits: पर्याप्त नींद न लेने से शरीर और दिमाग दोनों प्रभावित होते हैं। जानिए कम नींद के नुकसान और अच्छी नींद के लिए जरूरी उपाय।

Akriti Pandey
Published on: 8 Jun 2026 6:20 AM IST
Sleeping Benefits
X

Sleeping Benefits

Sleeping Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि वे अक्सर अपनी नींद से समझौता कर लेते हैं। देर रात तक काम करना, मोबाइल और सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल तथा बढ़ता मानसिक तनाव लोगों की नींद को प्रभावित कर रहा है। कई लोग इसे सामान्य बात मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार कम नींद लेना शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

क्यों जरूरी है पर्याप्त नींद? (Benefits Of Sleep)

विशेषज्ञों के अनुसार नींद केवल आराम करने का समय नहीं है, बल्कि यह शरीर की मरम्मत और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब हम सोते हैं, तब शरीर की कोशिकाएं खुद को रिपेयर करती हैं, मस्तिष्क दिनभर की जानकारी को व्यवस्थित करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति पूरे दिन अधिक सक्रिय महसूस करता है।

कम नींद से बढ़ सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं (Risk of Less Sleep)

लगातार नींद की कमी का सबसे पहला असर व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों पर दिखाई देता है। दिनभर थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने लगती है। इससे काम की गुणवत्ता और उत्पादकता पर भी असर पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक कम नींद लेने से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि नींद की कमी शरीर के उन हार्मोनों को प्रभावित करती है जो भूख और पेट भरने की भावना को नियंत्रित करते हैं। परिणामस्वरूप व्यक्ति जरूरत से ज्यादा भोजन करने लगता है।

दिल, दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर (Mental Health Tips)

एनएचएम के अनुसार कम नींद हृदय रोगों का जोखिम बढ़ा सकती है। इससे ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है और हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा डायबिटीज का खतरा भी अधिक हो सकता है। नींद की कमी का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही याददाश्त कमजोर होने और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होने की आशंका भी रहती है।

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आसान उपाय (Tips For Better Sleep)

अच्छी और गहरी नींद के लिए रोजाना एक निश्चित समय पर सोने और जागने की आदत डालें। सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसी स्क्रीन से दूरी बनाए रखें। नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें, लेकिन सोने से ठीक पहले भारी शारीरिक गतिविधियों से बचें। रात का भोजन हल्का और संतुलित रखें तथा सोने के लिए शांत, साफ और अंधेरे कमरे का चुनाव करें। यदि लंबे समय तक नींद न आने, अत्यधिक थकान या बेचैनी की समस्या बनी रहती है, तो किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

स्वस्थ शरीर और बेहतर मानसिक संतुलन के लिए पर्याप्त नींद उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम। इसलिए अपनी दिनचर्या में अच्छी नींद को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story