Skin Care Tips: AC का ज्यादा उपयोग पड़ सकता है भारी, बढ़ सकती है त्वचा और बालों में समस्या

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर का अधिक उपयोग होने से त्वचा और बालों में कुछ समस्याएं उत्पन्न होती हैं। रोजमर्रा की कुछ आदतों पर ध्यान देकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

Vineeta Pandey
Published on: 15 Jun 2026 6:22 PM IST
Summer Skin Tips
X

Summer Skin Tips

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान से परेशान लोग राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उन्हें इस बारे में नहीं पता होता कि एसी का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्किन का मॉइस्चर बैरियर प्रभावित होता है। एसी में ज्यादा देर तक रहने पर त्वचा में रूखापन, जलन और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। शरीर की सही देखभाल करके इन सभी समस्याओं से बचा जा सकता है।

मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन का इस्तेमाल

एसी की हवा बहुत ड्राई होती है, जो हमारी त्वचा की ऊपरी परत को प्रभावित करती है। लगातार एसी में रहने से आपकी स्किन का बैरियर कमजोर हो जाता है, जिससे त्वचा में नमी की कमी हो जाती है। इसकी वजह से रैशेज या खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इस परेशानी से बचने के लिए अपनी त्वचा पर अच्छे ब्रांड की मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन लगाकर ही एसी में रहें।

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

गर्मी के मौसम में लोग नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि नहाने के लिए हल्का गुनगुना पानी सबसे उपयुक्त माना जाता है। हल्का गुनगुना पानी त्वचा की अच्छी तरह सफाई करता है और उसकी नमी को बनाए रखने में मदद करता है।

हाइड्रेटिंग मास्क का इस्तेमाल करें

गर्मी के मौसम में त्वचा की सही देखभाल के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क का इस्तेमाल एक कारगर उपाय है। इसके नियमित उपयोग से इसमें मौजूद प्राकृतिक इंग्रीडिएंट्स आपकी त्वचा को मजबूत सुरक्षा प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।

बालों में नमी बनाए रखने के लिए

एसी की रूखी हवा सिर्फ त्वचा को ही नहीं, बल्कि बालों पर भी बुरा प्रभाव डालती है। यह ड्राई हवा बालों की नमी को खत्म कर देती है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए गर्मियों में यदि आप एसी का अधिक उपयोग कर रहे हैं, तो हफ्ते में एक बार बालों में तेल जरूर लगाएं। इसके अलावा बाल धोने के बाद किसी अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करना न भूलें, क्योंकि कंडीशनर बालों में नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं।

Vineeta Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Vineeta Pandey

Vineeta Pandey is an News Publisher at Newstrack.com.

Next Story