Most Beautiful Israeli Women: ये हैं इजरायल की 10 सबसे खूबसूरत महिलाएं, इनके सामने अप्सरा भी फेल

Beautiful Israeli Women: इजरायल ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेसेस सिनेमा जगत को दी हैं। आज हम आपको ऐसी 10 हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया में राज करती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 Oct 2024 7:11 AM GMT
Most Beautiful Israeli Women: ये हैं इजरायल की 10 सबसे खूबसूरत महिलाएं, इनके सामने अप्सरा भी फेल
X

Most Beautiful Israeli Women (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

10 Beautiful Israeli Girls: आज 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास द्वारा किए गए अटैक की पहली बरसी है। फिलिस्‍तीन के आंतकी संगठन हमास ने इजरायल पर इसी तारीख को हमला किया था, जिसके जवाब में इजरायल ने भी गाजा पर बमों की बारिश कर दी थी। इजरायल-हमास युद्ध में हजारों की संख्या में लोग मारे गए और विस्थापित हुए। इस जंग को कवर करने वाले 116 पत्रकारों की भी मौत हो गई।

वहीं, सिनेमा और मनोरंजन की दुनिया पर भी इस जंग का असर देखने को मिला। इजरायल से ताल्लुक रखने वालीं खूबसूरत हसीनाओं के चेहरे पर भी इस जंग का शोक और आंसू दिखाई दिए। इनमें से कई एक्ट्रेसेस ने अपने देश के लिए पूरी दुनिया के सामने आवाज भी उठाई थी। आज हम आपको ऐसी 10 खूबसूरत एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इजरायल की रहने वाली हैं।

इजरायल की 10 खूबसूरत एक्ट्रेसेस (10 Most Beautiful Israeli Actresses)

1- गैल गैडोट (Gal Gadot)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गैल गैडोट एक इजरायली एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो दुनियाभर में अपनी पहचान रखती हैं। उनका जन्म पेटा टिकवा, इजरायल में हुआ था। वह फिल्म वंडर वुमन, फास्ट एंड फ्यूरियस, फास्ट फाइव और बैटमैन जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ भी काम किया था। गैल 2004 में 'मिस इजराइल' का ताज जीत चुकी हैं। उन्होंने दो साल तक इजरायल की सेना (IDF) में भी काम किया था। गैल उन एक्‍ट्रेसेस में से हैं, जिन्‍होंने इजरायल और हमास की लड़ाई में सबसे पहले अपनी आवाज उठाई थी।

2- येल शेल्बिया (Yael Shelbia)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

येल शेलबिया भी एक मशहूर इजरायली एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत इजरायली महिलाओं में शामिल है। उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। येन का जन्म 31 अगस्त 2001 को इजरायल के Nahariya में हुआ था। वह लॉन्ग सर्च, राइजिंग और मो'डॉन लैला के लिए जानी जाती हैं।

3- लिआना आयुन (Liana Ayoun)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लिआना आयुन 8 दिसंबर 1994 को Ramat Gan में पैदा हुई थीं। वह एक इजरायली एक्ट्रेस हैं, जो द हूड, द पुलिसमैन्स डॉटर और द ग्रेव के लिए मशहूर हैं। लिआना की खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं।

4- बार रेफेली (Bar Refaeli)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

39 वर्षीय बार रेफेली का नाम इजरायल की सबसे हसीन महिलाओं की लिस्ट में शामिल है। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक मॉडल, टीवी होस्ट और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं। उन्हें इजरायल की सबसे सफल मॉडलों में से एक माना जाता है। बार को एक बार देखते ही कोई भी उनका दीवाना हो सकता है।

5- तान्या ईडन (Tanya Eden Levy)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लिस्ट में अगला नंबर है तान्या ईडन का। तान्या एक इजरायली एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो रूसी, हिब्रू, अंग्रेजी और स्पेनिश में बात कर सकती हैं। वह करीब एक दशक से जिमनास्ट भी रह चुकी हैं। वह अपने रशियन सीरिज कुरोर्टनी रोमन के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं।

6- मोरन अटियास (Moran Atias)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मोरन अटियास का जन्म 9 अप्रैल 1981 को इजराइल के Haifa में हुआ था। वह एक मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें टायरेंट (2014), एनिमल किंगडम (2016) और थर्ड पर्सन (2013) के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मोरन 'मिस इजराइल' भी रह चुकी हैं।

7- डोरिट रवेलिस (Dorit Revelis)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डोरिट रवेलिस इजराइल की सबसे सफल मॉडल और एक्‍ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। साल 2022 में उन्हें सबसे खूबसूरत इजराइली महिलाओं की लिस्‍ट में टॉप-10 में जगह मिली थी। डोरिट ने इजरायल और हमास की लड़ाई में अपने देश के लिए आवाज उठाई थी।

8- नोआ कोहेन (Noa Cohen)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इजराइल की सबसे खूबसूरत महिलाओं में नोआ का नाम भी शामिल है, जो अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया में छाई रहती हैं। वह मैरी (2024), साइलेंट गेम (2022) और माई नेफ्यू फ्रॉम हेल (2021) के लिए पहचानी जाती हैं।

9- अलोना ताल (Alona Tal)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अलोना ताल ने साल 2022 में इजरायल की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्‍ट में 10वें नंबर पर अपनी जगह बनाई थी। अलोना 20 अक्टूबर 1983 को हर्जलिया, इजराइल में पैदा हुई थीं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही अपनी सिंगिंग के लिए भी मशहूर हैं।

10- नताली पोर्टमैन (Natalie Portman)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इजरायल की राजधानी यरुशलम में 9 जून 1981 को जन्मीं नताली पोर्टमैन का असली नाम Natalie Hershlag है। वह इजरायली मूल की अमेरिकी अभिनेत्री हैं। नताली का टीनएज से ही स्क्रीन करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर और इंडिपेंडेंट फिल्मों में काम किया है। जिसके लिए उन्हें अकादमी पुरस्कार और दो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

Shreya

Shreya

Next Story