तुलसी का पौधा गलत दिशा में लगाया तो हो जाएंगे बर्बाद! जानिए वो खास दिशा जो बदल देगी किस्मत

तुलसी का पौधा लगाते वक़्त इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि गलत दिशा न हो वरना व्यक्ति को प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

Priya Singh Bisen
Published on: 13 Sept 2025 12:53 PM IST
Tulsi Plant Vastu Niyam
X

Tulsi Plant Vastu Niyam (photo: social media)

Tulsi Plant Vastu Niyam: हिंदू धर्म के अनुसार सभी तरह की चीज़ों को अपनाना बेहद ज़रूरी होता है, जिससे आपके घर और जीवन में सुख-शांति बनी रहे। चाहे वो खाना खाने का नियम हो, खाना बनाने का नियम हो या घर से लेकर बाहर तक का कोई भी कार्य हो... सब कुछ वास्तु के अनुसार हो करना चाहिए। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि घर कम तुलसी का पौधा किस दिशा में और क्यों लगाना चाहिए।

वैसे तो आज लगभग हर घरों में आपको तुलसी का पौधा दिख ही जाएगा। लेकिन तुलसी का पौधा लगाते वक़्त इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि गलत दिशा न हो वरना व्यक्ति को प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है तुलसी का पौधा लगाने की सही दिशा ?

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय होता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रोज़ाना नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर में तुलसी का पौधा सही दिशा व जगह पर लगाना आवश्यक है? ऐसा कहा जाता है कि गलत दिशा व स्थान में तुलसी का पौधा लगाने से शुभ की बजाए अशुभ परिणाम सामने आ सकते हैं।

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा लगाने के लिए आप उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व या मध्य दिशा का चयन करना चाहिए। कहते हैं कि इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना बेहद लाभकारी और सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है। इसके साथ ही जीवन में सुख और शांति का वास होता है।

इस दिशा में ना लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाने से बचना चाहिए। दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से लाभ के बजाए नुकसान हो सकता है। वास्तु में घर के केंद्र यानी मध्य में तुलसी के पौधा को लगाना सबसे ज़्यादा सकारात्मक और उत्तम माना गया है।

किस स्थान पर रखना चाहिए तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के मुख्य द्वार के पास लगाना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको मेनगेट के ठीक पास में ही तुलसी का पौधा लगायें। तुलसी को घर के सामने वाले स्थान या घर के आंगने में लगना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

तुलसी को लगाने की सही स्थान

तुलसी का पौधा हमेशा ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए जहां पर्याप्त धूप आती हो, इसे लगाने के लिए आंगन या बालकनी को सबसे उत्तम माना गया है। वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का दावा Newstrack.com नहीं करता। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story