तरबूज के साथ दूध पीना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती? जानें जरूरी बातें

Watermelon And Milk Side Effects: तरबूज और दूध का एक साथ सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन क्यों गलत माना जाता है।

Akriti Pandey
Published on: 1 May 2026 6:50 AM IST
Watermelon And Milk Side Effects
X

Watermelon And Milk Side Effects

Watermelon And Milk Side Effects: अक्सर हम खाने-पीने से पहले इस बात पर ध्यान नहीं देते कि कौन-सी चीजें एक साथ खानी चाहिए और कौन-सी नहीं। कई बार स्वाद के चक्कर में ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बन जाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर सोडा और पिज्जा, शराब और मिठाई, या फिर व्हाइट ब्रेड और जैम जैसे कॉम्बिनेशन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसी तरह एक और आम लेकिन गलत संयोजन है-दूध और तरबूज।

तरबूज और दूध: क्यों माना जाता है गलत कॉम्बिनेशन

दूध और तरबूज दोनों ही अपने-आप में बेहद पौष्टिक हैं, लेकिन इन्हें साथ में लेना सही नहीं माना जाता। तरबूज में हल्का खट्टापन और पानी की मात्रा अधिक होती है, जबकि दूध में प्रोटीन और फैट ज्यादा होता है। इन दोनों के गुण एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। जब इन्हें साथ लिया जाता है, तो यह पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं और शरीर में टॉक्सिन्स बनने की संभावना बढ़ जाती है।

आयुर्वेद क्या कहता है

आयुर्वेद के अनुसार, हर खाद्य पदार्थ की अपनी प्रकृति होती है। दूध को भारी और ठंडा माना जाता है, जो शरीर में लैक्सेटिव (मल को ढीला करने वाला) प्रभाव डालता है। वहीं तरबूज में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, यानी यह शरीर से पानी और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इन दोनों की प्रकृति अलग होने के कारण इन्हें एक साथ लेना पाचन तंत्र के लिए सही नहीं माना जाता।

पाचन पर असर और संभावित समस्याएं

तरबूज में मौजूद कुछ तत्व दूध के प्रोटीन के साथ रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे दूध फट सकता है या फर्मेंट हो सकता है। इसका असर पाचन पर पड़ता है और गैस, एसिडिटी, पेट दर्द या भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को इस कॉम्बिनेशन से उल्टी या बेचैनी भी महसूस हो सकती है।

अलग-अलग सेवन के फायदे

अगर तरबूज और दूध को अलग-अलग समय पर लिया जाए, तो दोनों ही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। तरबूज में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और सिट्रूलाइन जैसे अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं दूध कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story