Watermelon Peel Fertilizer: डस्टबिन नहीं, गमलों में डालें तरबूज के छिलके! पौधे हो जाएंगे हरे-भरे

Watermelon Peel Fertilizer: तरबूज के छिलकों में तमाम तरीके से फायदेमंद चीजें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और पौधों की जड़ों को मजबूती प्रदान करने में मददगार होते हैं

Priya Singh Bisen
Published on: 21 May 2026 7:20 AM IST
Watermelon Peel Fertilizer: डस्टबिन नहीं, गमलों में डालें तरबूज के छिलके! पौधे हो जाएंगे हरे-भरे
X

Watermelon Peel Fertilizer: जहां भीषण गर्मी का मौसम लोगों के लिए राहत और फलों से भरपूर स्वाद लेकर आता है, वहीं पौधों के लिए यह वक्त बहुत ही मुश्किल भरा होता है। इस वक्त चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और मिट्टी में तेजी से कम होती नमी जे कारण पौधे भी मुरझाने लगते हैं। ऐसे में लोग पौधों को बचाने के लिए मार्केट से महंगी खाद और केमिकल प्रोडक्ट खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में बचने वाले तरबूज के छिलके भी पौधों के लिए बेहद लाभकारी 'ऑर्गेनिक खाद' बन सकते हैं।

हमेशा लोग तरबूज खाने के बाद उसके छिलकों को डस्ट्बिन में फेंक देते हैं, जबकि इन्हीं छिलकों में पौधों को पोषण देने वाले कई आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तरबूज के छिलकों में तमाम तरीके से फायदेमंद चीजें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और पौधों की जड़ों को मजबूती प्रदान करने में मददगार होते हैं। यही कारण है कि अब लोग घर पर 'ऑर्गेनिक गार्डनिंग' के लिए इस घरेलू तरीके को तेजी से अपना रहे हैं।

कैसे फायदेमंद है तरबूज के छिलकों की खाद?

तरबूज के छिलकों से बनी खाद पूरी तरह प्राकृतिक होती है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई केमिकल नहीं मिला होता, इसलिए यह पौधों को नुकसान पहुंचाने के बजाय उनकी ग्रोथ को बेहतर बनाती है। विशेष तौर पर गर्मी के मौसम में जब पौधों की पत्तियां जलने लगती हैं और मिट्टी सूख जाती है, तब यह खाद मिट्टी में नमी बनाए रखने में सहायता करती है।

इसके प्रयोग से पौधों की जड़ों को ठंडक मिलती है और सूखे पौधों की रिकवरी तेजी से होने लगती है। इतना ही नहीं, यह खाद नई पत्तियों और फूलों की ग्रोथ में भी बेहद मददगार साबित होती है।

ऐसे तैयार करें तरबूज के छिलकों की खाद

घर पर यह ऑर्गेनिक खाद बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले तरबूज के छिलकों को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लें, ताकि उनमें मौजूद मिठास और लाल हिस्सा पूरी तरह साफ हो जाए। इसके बाद इन छिलकों को एक बाल्टी या बड़े बर्तन में पानी भरकर डाल दें।

अब इस बर्तन को ढक्कन से ढककर 2-3 दिन तक किसी अंधेरे में रख दें। इस दौरान छिलके धीरे-धीरे फर्मेंट होकर पोषक तत्व छोड़ने लगते हैं। 3 दिन बाद इस पानी को छान लें और तैयार लिक्विड को नॉर्मल पानी में मिलाएं।

खाद इस्तेमाल करने का सही तरीका

विशेषज्ञों के मुताबिक, तैयार लिक्विड को सीधे पौधों में नहीं डालना चाहिए। इसके लिए एक हिस्से छिलके वाले पानी में लगभग डेढ़ भाग सामान्य पानी मिलाना आवश्यक होता है। इसके बाद इस मिश्रण को स्प्रे बोतल या जग की सहायता से पौधों में डाल सकते हैं।

यह खाद उन पौधों के लिए अधिक फायदेमंद मानी जाती है जिनकी पत्तियां गर्मी के कारण से झुलस गई हों या पौधे सूखने लगे हों। नियमित प्रयोग से पौधों की मिट्टी ठंडी रहती है और उनमें नई जान आने लगती है।

किचन वेस्ट से होगी स्मार्ट गार्डनिंग

आजकल लोग किचन वेस्ट के प्रयोग से ऑर्गेनिक गार्डनिंग में तेजी से कर रहे हैं। तरबूज के छिलकों से बनी यह खाद न केवल पौधों को हेल्दी बनाती है, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में भी सहायता करती है। इससे घर का जैविक कचरा कम होता है और बिना खर्च के पौधों को बेहतरीन पोषण मिल जाता है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story