White vs Blue Aparajita: नीली अपराजिता की चाय तो खूब पी होगी, लेकिन सफेद फूल के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे!

White vs Blue Aparajita: आजकल अपराजिता की चाय भी काफी लोकप्रिय हो गई है। विशेषकर नीले फूलों से तैयार होने वाली चाय अपने आकर्षक रंग और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण लोगों का ध्यान खींचती है।

Priya Singh Bisen
Published on: 27 Aug 2026 6:00 PM IST
White vs Blue Aparajita
X

White vs Blue Aparajita

White vs Blue Aparajita: अपराजिता का पौधा भारतीय घरों और बगीचों में आसानी से देखने को मिल जाता है। इसके नीले और सफेद रंग के फूल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ आयुर्वेदिक महत्व के लिए भी जाने जाते हैं। आयुर्वेद में अपराजिता (Aparajita) का विशेष स्थान माना जाता है और कई जगहों पर इसे शंखपुष्पी (Shankhpushpi) के नाम से भी जाना जाता है।

आमतौर पर इसका प्रयोग याददाश्त (Memory), एकाग्रता (Concentration) और मानसिक शांति (Mental Wellness) से जुड़े लाभों के लिए पारंपरिक तौर पर किया जाता रहा है।

आजकल अपराजिता की चाय (Aparajita Tea) भी काफी लोकप्रिय हो गई है। विशेषकर नीले फूलों से तैयार होने वाली चाय अपने आकर्षक रंग और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) गुणों के कारण लोगों का ध्यान खींचती है। हालांकि, जब बात इसके सेवन की आती है तो हमेशा से सवाल खड़ा होता आया है कि सफेद अपराजिता (White Aparajita) और नीली अपराजिता (Blue Aparajita) में से कौन-सा फूल ज्यादा बेहतर है।

नीली और सफेद अपराजिता में क्या अंतर है

नीली अपराजिता (Blue Aparajita) और सफेद अपराजिता (White Aparajita) दोनों के अपने-अपने गुण बताए जाते हैं। इनके बीच सबसे प्रमुख अंतर इनके प्राकृतिक यौगिकों (Natural Compounds) में देखा जाता है।

नीली अपराजिता के फूलों में एंथोसाइनिन (Anthocyanin) नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यही प्राकृतिक रंगद्रव्य फूल को गहरा नीला रंग देते हैं। एंथोसाइनिन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (Oxidative Stress) को कम करने और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) से बचाव में मदद कर सकते हैं।

वहीं, सफेद अपराजिता में एंथोसाइनिन नहीं पाए जाते, लेकिन इसमें कैल्शियम (Calcium), पोटैशियम (Potassium) और दूसरे खनिज (Minerals) अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में पाए गए हैं। यही वजह है कि दोनों फूलों के संभावित स्वास्थ्य लाभों में कुछ अंतर माना जाता है।

क्या फायदे हैं अपराजिता के आयुर्वेदिक ?

आयुर्वेद में अपराजिता को मेध्य (Medhya) यानी मस्तिष्क और मानसिक कार्यों के लिए लाभकारी माना गया है। पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल याददाश्त (Memory), एकाग्रता (Concentration) और मानसिक शांति (Mental Calmness) को बेहतर बनाए रखने के लिए किया जाता रहा है। नीली और सफेद दोनों तरह की अपराजिता में ऐसे गुण बताए जाते हैं।

अपराजिता से तैयार हर्बल चाय (Herbal Tea) का सेवन भी आजकल काफी प्रचलित है। खासकर नीली अपराजिता की चाय अपने रंग और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण ज्यादा लोकप्रिय है। हालांकि इसके संभावित स्वास्थ्य लाभों को किसी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

सेवन के लिए सफेद या नीली अपराजिता, कौन-सी बेहतर

सफेद और नीली अपराजिता में से कौन-सी आपके लिए बेहतर हो सकती है, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। वर्ष 2024 में प्रकाशित एक तुलनात्मक अध्ययन (Comparative Study) में सफेद अपराजिता में खनिजों की मात्रा अधिक पाए जाने के आधार पर इसे हड्डियों के स्वास्थ्य (Bone Health) के लिए संभावित रूप से अधिक उपयोगी बताया गया।

दूसरी ओर, नीली अपराजिता में एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि (Antioxidant Activity) अधिक देखी गई। इसके अलावा इसमें संभावित एंटी-डायबिटिक (Anti-Diabetic) और एंटीफंगल (Antifungal) गुण भी देखे गए हैं। इसलिए अगर आपका उद्देश्य एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) प्राप्त करना और हर्बल चाय के रूप में इसका सेवन करना है, तो नीली अपराजिता एक बेहतर विकल्प मानी जा सकती है।

वहीं, यदि आप खनिजों (Minerals) से भरपूर विकल्प चाहते हैं, तो सफेद अपराजिता आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि किसी भी फूल या जड़ी-बूटी को औषधि की तरह नियमित रूप से लेने से पहले आयुर्वेद विशेषज्ञ (Ayurvedic Expert) या डॉक्टर (Doctor) की सलाह लेना जरूरी है। किसी बीमारी के इलाज के लिए केवल अपराजिता पर निर्भर रहना उचित नहीं है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story