TRENDING TAGS :
पाकिस्तान जिंदाबाद! महानगरी एक्सप्रेस को दहलाने की कोशिश; बम की अफवाह से मची खलबली
Bomb threat in Varanasi Mahanagari Express: ट्रेन में बम की धमकी मिलने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन के वॉशरूम की दीवार पर सफेद चॉक से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा हुआ मिला।
Bomb threat in Varanasi Mahanagari Express
Bomb threat in Varanasi Mahanagari Express: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22177 में बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गयी। ट्रेन में बम की धमकी मिलने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन के वॉशरूम की दीवार पर सफेद चॉक से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा हुआ मिला। जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी में अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी होने के बाद वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस को जबलपुर स्टेशन पर रोक दिया गया और चप्पे-चप्पे की गहनता से जांच पड़ताल की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के कोच में सफाई के दौरान कर्मचारियों ने वॉशरूम की दीवार पर सफेद चॉक से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा हुआ देखा। जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ और जीआरपी को दी। दिल्ली धमाके के बाद ट्रेन में इस तरह की हरकत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गयी। सभी रेलवे जोनों को अलर्ट कर दिया गया। थोड़ी ही देर में यह बात जंगल की आग की तरह हर तरफ फैल गयी।
वायरल हो रहे मैसेज में यह लिखा था कि 22177 वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस में बम है। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन तुंरत अलर्ट हो गया और ट्रेन को जबलपुर स्टेशन पर रोक कर जांच की गई। हर सीट और टॉयलेट की गहनता से तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके साथ ही जबलपुर के अलावा इटारसी, भुसावल और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन की जांच पड़ताल की। मुंबई से लेकर वाराणसी तक पूरे रूट पर अलर्ट कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफार्मों और रेलवे परिसरों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी है।
जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के मुताबिक वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस में बम की धमकी का मैसेज मिलने के बाद जांच पड़ताल की गई। हालांकि ट्रेन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल मामले की गहनता के साथ जांच जारी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वह किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान ने दें। संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति ट्रेन में दिखायी देने पर तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें।


