Rajnath Singh Raisen Visit: MP में 'ब्रह्मा प्रोजेक्ट' लॉन्च! बनने जा रहा वंदे भारत मेट्रो कोच का सबसे बड़ा हब, 5,000 को लोगों को रोजगार

Rajnath Singh Raisen Visit: रायसेन के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर लगभग 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना से आने वाले दिनों में भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 10 Aug 2025 2:00 PM IST
Rajnath Singh Raisen Visit
X

Rajnath Singh Raisen Visit

Rajnath Singh Raisen Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर मध्य प्रदेश को रेल कोच इकाई की बड़ी सौगात मिली है। आज रविवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के रायसेन के उमरिया गांव में ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन किया है। रायसेन के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर लगभग 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (BEML रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से आने वाले दिनों में भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा। इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

40,000 कोचेस Updated...

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने संदेश देते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में करीब 11 साल में 35,000 किमी पटरी बिछा दी गई हैं। देश को एक नई जनरेशन की ट्रेन प्रदान की गई है। 11 सालों में तकरीबन 40,000 कोचेस अपडेट किए हैं। अब ब्रह्मा इसी कड़ी में जुड़कर एक नए आयाम स्थापित करने जा रहा है।

मात्र 2 दिनों में पकिस्तान ने टेक लिए थे घुटने - शिवराज सिंह चौहान


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जिनके नेतृत्व में भारत की सेना ने शक्तिशाली प्रदर्शन किया है ऐसे भारत के रक्षा मंत्री मेरे बड़े भाई राजनाथ सिंह पधारे हैं, उनका ज़ोरदार स्वागत करें। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षामंत्री जी पहली बार मध्य प्रदेश पधारे हैं। पहलगाम में धर्म पूछकर 26 मासूमों को गोली मारा गया था और कहा था जाओ मोदी को बता देना तब प्रधानमंत्री ने तगड़ा जवाब दिया था।

उन्होंने कहा, आपके नेतृत्व में मात्र 21 मिनिट में पकिस्तान में आतंकों के ठिकाने नष्ट कर दिया गया। भारत ने पहले ही बता दिया था कि हम किसी को बख्शेंगे नहीं। रक्षा मंत्री के नेतृत्व में हमारी सेना ने 2 दिन में पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर टिकने के लिए मजबूर कर दिया था। अब पाकिस्तान गिड़गिड़ाते हुए सामने आ खड़ा हो गया है ...।

'मैंने यहां पद यात्रा भी की है'

शिवराज ने कहा कि पहलगाम में जो मासूम मारे गए थे उनके परिवार वालों ने कहा था कि उनके सिर में सीधे गोली मारना... और हमारी सेना ने वही किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गौरवशाली भारत अपनी शक्ति का परिचय दे रहा है। शिवराज ने कहा हमें गर्व है प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पर आपके नेतृत्व में सब सुरक्षित है।


उन्होंने उमरिया वालों को सन्देश देते हुए कहा कि आपको 1800 करोड़ की सौगात मिल रही है। अब यहां रेलवे कोच का निर्माण होगा। मैंने यहां पद यात्रा और साइकिल यात्रा भी की है। स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में विकास शुरू हुआ, यहां 752 औद्योगिक इकाई हैं।

किसानों के लाभ बरकरार रहेंगे

शिवराज सिंह ने कहा कि हम रक्षा मंत्री जी से जुड़े हुए थे जब आपके पास चुनाव के समय आया था तो कहा था कि अटल जी, सुषमा जी पटवा जी ने इस क्षेत्र का नेतृत्व किया है। अब हम इसे एक आइडल क्षेत्र बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बोला कि प्रधानमंत्री ने कह दिया है कि कोई समझौता इस तरह से नहीं क्या जाएगा जो देश हित में नहीं है। किसानों के लाभ से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि हमने किसी देश के लिए बाजार खोल दिया और कम कीमत में अनाज आ गया तो हमारे किसानों का क्या होगा। किसानों, मछुआरों, पशुपालकों सभी के फायदे बरकरार रहेंगे आप चिंता मत करना।

सीएम ने कहा, यहां हो रही रोजगार की वर्षा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सावन में वर्षा के साथ यहां रोजगार की भी वर्षा शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में BEML ने जमीन देखी और अगस्त में भूमिपूजन किया जा रहा है। दो दिन में करीब 3600 करोड़ के शिलान्यास लोकार्पण यहां किये जा चुके हैं। हमारे सेनाध्यक्ष ने बताया कि विमान यदि गिराए गए हैं तो भारतीय सेना ने गिराए हैं। मध्यप्रदेश में हमारी बहुत उम्मीदें हैं। अटल बिहारी बाजपेई उमा भारती का जिक्र करते हुए कहा कि केन बेतवा नदी परियोजना का फायदा भी हमें अवश्य मिलेगा।

दोनों राज्यों को मिलाकर तकरीबन 1 लाख करोड़ की राशि प्राप्त होने वाले है इसमें आधी राशि हमारे राज्य को मिलेगी। पानी की कमी से पहले से परेशान थे अब बुंदेलखंड का माहौल जल्द बदल जाएगा। इस ब्रह्मा परियोजना से 5,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार का अवसर खुलेगा। शिवराज सिंह को कहा कि कलेक्टर यहां मौजूद हैं हम कोई समस्या नहीं आने देंगे।

BEML रायसेन में लगाएगी प्लांट

भारत सरकार की बड़ी कंपनियों में से एक भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) रायसेन के उमरिया में इस परियोजना को शुरू करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत देश की प्रीमियम ट्रेनों जैसे कि वंदे भारत, अमृत भारत और मेट्रो कोच का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना की लागत तकरीबन 1800 करोड़ रुपए है और प्रोजेक्ट को ब्रह्मा नाम दिया गया है।

मध्यप्रदेश में पहली बार बनने जा रहे रेलवे कोच

गौरतलब है कि BEML इस परोयोजना की स्थापना रायसेन जिले के गांव उमरिया में कर रही है। इस प्रोजेक्ट में 5000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता खास ये है कि यह पहली बार है जब इस प्रकार के रेलवे कोच निर्माण की सुविधा मध्यप्रदेश को मिलने जा रही है। यह राज्य को देश के रेलवे प्रोडक्शन मैप पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए उमरिया गांव में लगभग 148 एकड़ जमीन का आवंटन किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट की दूरी ओबैदुल्लागंज से 4 किमी, NH-46 से एक किमी और भोपाल एयरपोर्ट से 50 किमी है।

शुरुआत में 125-200 कोचों का निर्माण

BEML इस क्षेत्र में 1800 करोड़ रुपये की लागत से वंदे भारत, अमृत भारत, मेट्रो कोच का निर्माण कार्य शुरू करेगी। शुरुआत में कंपनी 1 साल में 125-200 कोचों का निर्माण करेगी। 5 साल के भीतर इनकी संख्या 1100 कोच हो जाएगी। इस परियोजना से भोपाल और रायसेन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छोटे उद्योगों का विकास होगा। ये उद्योग आने वाले समय में BEML को प्रोडक्शन का मटेरियल बनाकर सप्लाई करेंगे।

गौरतलब है कि भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) का यह नया प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर भारत में मार्ग में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा है। इस कंपनी का प्रोजेक्ट ब्रह्मा भारत का नेक्स्ट-जेन रेल मैन्युफैक्चरिंग हब है। यह सिर्फ एक संयंत्र नहीं, बल्कि एक दृष्टिकोण है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story