Rewa News: केंद्रीय कारागार में मना रक्षाबंधन, बहनों की आंखों से छलके आंसू

Rewa News: भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय कारागार में राखी पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें जेल में बंद अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 30 Aug 2023 10:36 AM GMT
Rewa News: केंद्रीय कारागार में मना रक्षाबंधन, बहनों की आंखों से छलके आंसू
X
Raksha Bandhan Celebrated in Central Jail, Rewa

Rewa News: भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय कारागार में राखी पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें जेल में बंद अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।

जेल प्रबंधन ने कराया मुलाकात कार्यक्रम

रक्षाबंधन के अवसर पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे जाए इसके लिए रीवा केंद्रीय कारागार प्रबंधन ने कार्यक्रम आयोजित कराया। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में बहनें पहुंचीं। जिन्होंने जेल में बंद अपने भाइयों के हाथों में राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। जेल प्रबन्धन द्वारा रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था बनाई गई थी। जगह-जगह चेकिंग व भारी सुरक्षा के बीच महिलाओं को जेल के अंदर प्रवेश दिया गया। दोपहर 12 बजे तक करीब 5 हजार बहनें अपने भाईयों से मिल चुकी थीं, जबकि जेल के बाहर लाइन में लगी हजारों महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं।

ये निर्धारित की गई मुलाकात की प्रक्रिया

केन्द्रीय जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्षों की तरह इस वर्ष भी 30 अगस्त को पड़ने वाले रक्षाबंधन पर्व में निरूद्ध बंदियों को उनकी बहनों द्वारा राखी बांधने की विशेष मुलाकात की सुविधा दी गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि भाई बहन के पर्व को ध्यान में रखते हुए मुलाकात के लिए प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक पंजीयन कराया जायेगा। बहनों को फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। यह व्यवस्था केन्द्रीय जेल एवं रीवा सर्किल के अन्तर्गत आने वाली जेलों में की गई है। बंदियों से बहनों की मुलाकात कराने के लिए जिलेवार अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि मुलाकात काउंटर में नाम लिखवाने के बाद बहनों को टोकन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जेल प्रशासन द्वारा अक्षत, हल्दी, तिलक, थाली की व्यवस्था की गई है। बहनों को 100 ग्राम मिठाई एवं रक्षासूत्र ले जाने की पात्रता है, शेष अन्य सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित है।

Amar Mishra (Rewa)

Amar Mishra (Rewa)

Next Story