TRENDING TAGS :
मिट्टी खाकर मल में निकाला 24 कैरेट सोना! प्रकृति का ऐसा गजब कारनामा, वैज्ञानिक हैरान
Gold Producing Bacteria: वैज्ञानिकों ने की एक शानदार खोज, मिट्टी से सोना बनाने वाला ये अनोखा जीव आया सामने।
Bacteria That Transform Toxins into Pure Gold Discovered
Gold Producing Bacteria: सोना, दुनिया की सबसे कीमती और लोकप्रिय धातुओं में से एक है। भारत में सोने का ज्यादातर उपयोग आभूषणों में होता है और दिन-ब-दिन इस धातु की कीमत बढ़ती जा रही है। आपने आलू से सोना बनाने वाली बातें और मीम्स तो खूब देखे ही होंगे, मगर कैसा हो अगर हमें कोई ऐसा जीव मिल जाये जो मिट्टी से सोना बना दे। मिट्टी से सोना बनाने की बात महज कल्पना नहीं बल्कि सत्य है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा बैक्टीरिया खोजा है, जो जहरीली मिट्टी को खाकर अपने मल में 24 कैरेट सोना निकालता है। इस अनोखे बैक्टीरिया का नाम 'कप्रीएविडस मेटालिड्यूरन्स' (Cupriavidus Metallidurans Bacteria)है। यह जहरीली मिट्टी में रहता है और सोना-तांबा जैसी धातुओं को पचाता है।
ये है मिट्टी से सोना बनने का प्रोसेस
मिट्टी से सोना बनने का पूरा प्रोसेस 'कप्रीएविडस मेटालिड्यूरन्स' बैक्टीरिया के अंदर होता है। ये बैक्टीरिया मिट्टी खाकर उसे पचाने के लिए अपने अंदर एक खास केमिकल प्रोसेस करता है, ये केमिलकल प्रोसेस जहरीली धातुओं को सोने के महीन कणों में बदल देता है, और फिर उन्हें बाहर निकाल देता है।
ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने की खोज
पौराणिक मान्यताओं में पारस पत्थर से सोना बनाने का काहानियां काफी प्रचलित हैं। लेकिन यहां वैज्ञानिकों ने एक ऐसा जीव खोजा है जो जहरीली मिट्टी को ही सोने में बदल देताहै। यह खोज ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने की है। उन्होंने पता लगाया है कि यह सूक्ष्मजीव कैसे काम करता है जिसमें उन्हें पता चला कि यह जीव जहरीली धातुओं से बचने के लिए रक्षा तंत्र बनाता है। सोना और तांबा जैसे धातु आमतौर पर इसे मार सकते हैं, लेकिन यह माइक्रोब एक खास तरह का प्रोसेस करके इन धातुओं को बेअसर करता है।
खास एन्जाइम बनाता है ये बैक्टीरिया
ये बैक्टीरिया सोने के आयन मिलते ही CopA और CupA जैसे एंजाइम बनाता है। ये एंजाइम धातु निकास तंत्र का हिस्सा हैं। ये सोने के आयनों को कम करते हैं और इससे नैनोकण बनाते हैं। ये कण माइक्रोब के बाहर निकल जाते हैं। यह प्रक्रिया इसे जीवित रखती है।
ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने की खोज
पौराणिक मान्यताओं में पारस पत्थर से सोना बनाने का काहानियां काफी प्रचलित हैं। लेकिन यहां वैज्ञानिकों ने एक ऐसा जीव खोजा है जो जहरीली मिट्टी को ही सोने में बदल देताहै। यह खोज ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने की है। उन्होंने पता लगाया है कि यह सूक्ष्मजीव कैसे काम करता है जिसमें उन्हें पता चला कि यह जीव जहरीली धातुओं से बचने के लिए रक्षा तंत्र बनाता है। सोना और तांबा जैसे धातु आमतौर पर इसे मार सकते हैं, लेकिन यह माइक्रोब एक खास तरह का प्रोसेस करके इन धातुओं को बेअसर करता है।
सोने के खनन से होने वाले नुकसान से बचने में मिलेगी मदद
धरती से सोना निकालने का प्रोसेस पर्यावरण के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ काफी महंगा भी है और इसमें काफी उर्जा भी खर्च होती है। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि ये खोज सोने की माइनिंग के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है। ऐसा करने के लिए इस सूक्ष्मजीव से प्रेरणा ली जा सकती है। इस जीव की सहायता से वैज्ञानिक बायोमिमेटिक खनन विकसित कर सकते हैं, वे बायो-रिएक्टर या इंजीनियर्ड माइक्रोब बना सकते हैं। ये ई-कचरे, खदान के अवशेषों या कम गुणवत्ता वाले अयस्क से सोना निकाल सकते हैं।
आज सोने की खुदाई से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है, पर इस बैक्टीरिया की मदद से कम प्रदूषण में, सस्ते में और टिकाऊ तरीके से सोना निकाला जा सकेगा। यह इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और खदान के बचे हुए हिस्से से भी सोना निकालने में मदद कर सकता है, जिससे कचरा भी काम आ जाएगा।


