Ayodhya Deepotsav 2026: योगी सरकार में कैसा होगा 11वां दीपोत्सव?

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की भव्यता और विश्व रिकॉर्ड की चर्चा के बीच सवाल है कि अगले साल 11वां दीपोत्सव कैसा होगा? क्या इसका असर यूपी चुनाव पर भी पड़ेगा?

Naved Shikoh
Published on: 5 Nov 2026 7:02 PM IST
Ayodhya Deepotsav 2026 | Ayodhya Deepotsav | Yogi Adityanath | Yogi Government | Newstrack Hindi
X

Ayodhya Deepotsav 2026 | Ayodhya Deepotsav | Yogi Adityanath | Yogi Government | Newstrack Hindi

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी अयोध्या में श्री राम की पैड़ी पर दीपोत्सव दीपावली का एक भावुक रंग बन गया है। बरसों से टाट में विराजमान राम लला के भव्य राम मंदिर निर्माण के सुखद अनुभव के साथ दीपावली पर भव्य-दिव्य दीपोत्सव का योगी सरकार में आरंभ याद रखा जाएगा।

प्रत्येक वर्ष एक नए और विशिष्ट विस्तार के साथ मनाए जाने वाला दसवां दीपोत्सव इस बार 6 दिनों तक मनाया जाएगा।

2017 में जब योगी आदित्यनाथ पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तब उनकी सरकार का पहला चर्चित आयोजन यही था। तब से अब तक दस वर्षों से योगी स्वयं अपनी देख-रेख में इस आयोजन को पूरी श्रद्धा-आस्था और मन से करवाते हैं। अयोध्या में दीपोत्सव हो या प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन, योगी आदित्यनाथ मन से ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर एक कार्यकर्ता की तरह व्यवस्था में लगे रहते हैं।

यही कारण है कि सूबे का मुखिया जब ऐसे आध्यामिक,सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों को इतनी आस्था और श्रद्धा के साथ आयोजित करते हैं तो ऐसे कार्यक्रम विश्व ख्याति प्राप्त करते हैं। एक बड़ा रिकार्ड कायम करते हैं। दुनिया का पर्यटक आकर्षित होता है। पर्यटन,व्यापार,रोजगार और राजस्व के साथ हमारे सांस्कृतिक सौंदर्य में इजाफा होता है। और देश का गौरव बढ़ता है।

सवाल इस बात का है कि हिन्दुत्व की अलख प्रज्जवलित करने और सनातनियों की भावनाओं की कद्र करने वाली दस बरस की योगी सरकार की कितनी उम्र रहेगी ?

धार्मिक भावनाओं से बंधे सनातनी क्या योगी सरकार का एक बार और एक्सटेंशन करेंगे ? यानी धार्मिक और सांस्कृतिक बढ़ावा देने वाली हिन्दुत्व वादी,भगवाधारी सरकार को जारी रखते हुए योगी आदित्यनाथ को हिन्दू समाज तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएगा या जातियों में बंट कर किसी और को मौका देगा !

वर्तमान से लेकर अतीत के अनुभव के साथ समय भविष्य की आशंकाओं पर सवाल कर रहा है-

दिव्यता और भव्यता के रिकार्ड बनाने वाला दीपावली की परंपरा सा बन चुका दीपोत्सव अगले वर्ष ऐसी ही भव्यता से मनाया जाएगा ?

समय का सवाल भविष्य में समय ही देगा लेकिन ये तो हर कोई समझता है कि योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे तो जिस तरह इस आयोजन की भव्यता निरंतर दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती रहेगी। आगे से और भी शानदार तरीके से दीपावली पर राम की पैड़ी पर ग्यारहवां दीपोत्सव और भी शानदार तरीके से मनाया जाएगा।

इस देश के एक करोड़ से अधिक सनातनियों का अपने प्रभु राम से भावनाओं का रिश्ता है। बरसों तक राम लला का टाट में रहने का दर्द भी भावनात्मक था। राम मंदिर आंदोलन से लेकर राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी देश की सबसे बड़ी आबादी को भावुक करने वाला था। क्या दीपावली में अयोध्या में दीपोत्सव जैसे आयोजन के तीन-चार महीने बाद यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाभ देंगे, या नहीं !

Naved Shikoh
ABOUT THE AUTHOR

Naved Shikoh

navedshikoh.newstrack.hindi@gmail.com
Next Story