थरूर के बाद अब इस कांग्रेस नेता पर BJP ने डाले डोरो, बोले- विपक्ष में कुछ अच्छे लोग इन्हें भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिये।

विपक्ष के नेताओं का राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार का समर्थन करने पर सदानंद गौड़ा ने कहा, विपक्ष में कुछ ऐसे लोग हैं जो राष्ट्रहित में बात करते हैं और उसे ही प्राथमिकता देते हैं। मैं ऐसे सभी नेताओं से अपील करूंगा कि वो बीजेपी का साथ मिलकर आतंकवाद को खत्म करने में मदद करें।

Shivam
Published on: 31 May 2025 4:35 PM IST
थरूर के बाद अब इस कांग्रेस नेता पर BJP  ने डाले डोरो, बोले- विपक्ष में कुछ अच्छे लोग इन्हें भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिये।
X

BJP अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बाद अब पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर भी डोरे डालने लगी है। खुर्शीद के बयानों को लेकर बीजेपी नेता लगातार सकारात्मक बयान दे रहे हैं। अब इसे लेकर एक बार फिर बीजेपी ने और पूर्व मुख्यमंत्री संदानंद गौड़ा ने सलमान खुर्शीद की तारीफ के पुल बांधे हैं।

दरअसल सलमान खुर्शीद इंडोनेशिया में एक चर्चा के दौरान कहा था कि, अनुच्छेद 370 को हटाये जाने से इससे जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से चल रहे अलगाववाद पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 की मौजूदगी से कहीं न कहीं ये प्रतीत तो होता था कि कश्मीर पूरे देश अलग तो है। अब इसके निष्प्रभावी होने के हालात में आमूल-चूल सुधार हुये हैं।

इसी को लेकर भाजपा नेता गौड़ा ने उनके बयान पर टिप्पणी करते हुये कहा, सलमान खुर्शीद ने कश्मीर की वर्तमान स्थिति को ठीक से समझाया है। उन्होंने भी कहा वो वर्तमान की हकीकत को दर्शाता है। विपक्ष के नेताओं का राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार का समर्थन करने पर सदानंद गौड़ा ने कहा, विपक्ष में कुछ ऐसे लोग हैं जो राष्ट्रहित में बात करते हैं और उसे ही प्राथमिकता देते हैं। मैं ऐसे सभी नेताओं से अपील करूंगा कि वो बीजेपी का साथ मिलकर आतंकवाद को खत्म करने में मदद करें।

दरअसल, इस तरह के बयानों से भाजपा विपक्षी हलके में अपने लिये सॉफ्ट कॉर्नकर की खोज भी कर रही है। साथ ही वो उन नेताओं को भी टारगेट कर रही जो देश की एकता और अखंडता को लेकर केंद्र की मोदी सरकार का समर्थन करते नजर आते हैं।

अगले 1000 साल तक PM नहीं बनेंगे राहुल गांधी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का हाल ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जब राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन जायेंगे तब पाकिस्तान अधितकृत कश्मीर भारत का कब्जे में आ जायेगा। इसी बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने चुटकी लेते हुये कहा कि अगले 1000 साल तक भी ये मुमकिन नहीं होने वाला है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story