×

अभी-अभी चौटाला परिवार के लिए आई बड़ी खबर: तिहाड़ जेल में बंद हैं ‘अजय’

हरियाणा से चौटाला परिवार के लिए बड़ी खबर आ रही है।  शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को बड़ी राहत मिली है।

Aditya Mishra
Published on: 26 Oct 2019 12:31 PM GMT
अभी-अभी चौटाला परिवार के लिए आई बड़ी खबर: तिहाड़ जेल में बंद हैं ‘अजय’
X

नई दिल्ली: हरियाणा से चौटाला परिवार के लिए बड़ी खबर आ रही है। शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को बड़ी राहत मिली है।

अजय चौटाला को दो हफ्ते के लिए फरलो (जेल से छुट्टी) मिल गया है। तिहाड़ जेल के डीजी ने इस बात की जानकारी दी है। बताते चले कि शिक्षक भर्ती घोटाले में ही राज्य के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला भी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मालूम हो कि अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए हैं और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी ने साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें...मम्मी होंगी उपमुख्यमंत्री! यहां जानें किसको मिलेगी सत्ता संभालने की कमान

क्या है फरलो और किसे दिया जाता है?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ऐसा सजायाफ्ता कैदी, जो भारत का नागरिक हो, गंभीर अपराध का दोषी न हो। इसकी अर्जी डीजी जेल के पास भेजी जाती है, फिर मामला गृह विभाग के पास जाता है। उसके बाद फरलो दी जाती है।

फरलो ऐसे किसी भी सजायाफ्ता को जिसे 5 साल या उससे ज्यादा की सजा हुई हो, वो 3 साल जेल में सज़ा भी काट चुका हो, उसे साल भर में 7 सप्ताह फरलो दिए जाने का नियम है। शर्त ये है कि उसका आचरण सही हो और वो आदतन अपराधी न हो।

ये भी पढ़ें...BJP आलाकमान ने सभी प्रवक्ताओं से टीवी डिबेट में जेजेपी पर हमला ना करने को कहा: सूत्र

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story