×

BJP Political History: भाजपा दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण लेकिन गलत समझी गई पार्टी, वीडियो में देखें ये खास रिपोर्ट

BJP Political History: भाजपा को अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के लिए दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी और क्षेत्र में चीन की बढ़ती मुखरता के बीच इंडो-पैसिफिक रीजन में अमेरिकी रणनीति की "धुरी" के रूप में वर्णित किया गया है।

Yogesh Mishra
Published on: 9 May 2023 7:31 AM GMT

BJP Political History: बहुत लंबे समय तक जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का चेहरा रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में हमेशा यह कहा जाता था कि एक सही आदमी ग़लत पार्टी में है। यह बात जब भी अटल बिहारी वाजपेयी जी को कही जाती थी तो उन्हें चुभती भी थी। पार्लियामेंट में अपने एक भाषण में इस बात का ज़िक्र भी किया था। इसे लेकर उनको जो दुख होता था, उस पर भी अपनी राय ज़ाहिर की थी।

लेकिन हाल फ़िलहाल अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी विदेश की बहुत बड़ी पार्टी है। पर इस पार्टी को गलत समझा गया। यानि इसको सही ढंग से समझने की कोशिश नहीं की गई। या ये जा पार्टी है, उसकी जो सच्चाई है, उसे समझा नहीं गया।इसकी वजह भी बताई गयी है कि यह एक ऐसे सांस्कृतिक और राजनीतिक इतिहास से उत्पन्न हुई है, जो अधिकांश गैर-भारतीयों के लिए अनजान और अज्ञात है।

भाजपा को अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के लिए दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी और क्षेत्र में चीन की बढ़ती मुखरता के बीच इंडो-पैसिफिक रीजन में अमेरिकी रणनीति की "धुरी" के रूप में वर्णित किया गया है।

एक प्रमुख अमेरिकी शिक्षाविद और लेखक, वाल्टर रसेल मीड के ओपिनियन पीस में कहा गया है कि भाजपा दुनिया की तीन प्रमुख राजनीतिक संस्थाओं - इज़राइल की लिकुड पार्टी, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड के सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समाहित किये हुए है। लेख के अनुसार, पश्चिम में भाजपा को कम समझा जाता है। क्योंकि यह अधिकांश गैर-भारतीयों के लिए अपरिचित राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास से निकलती है।

भाजपा का चुनावी प्रभुत्व "राष्ट्रीय नवीनीकरण के सीमांत सामाजिक आंदोलन की सफलता को दर्शाता है, जो कि आधुनिकीकरण के लिए एक विशिष्ट हिंदू पथ को दर्शाने के लिए सामाजिक विचारकों और कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों के प्रयासों पर आधारित है।"

“मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह, भारतीय जनता पार्टी भी पश्चिमी के तमाम विचारों और उन्नतशील तथा प्रगतिशील कही जाने वाली धारणाओं को सिरे से नकारती है।

लेकिन यह आधुनिकता की प्रमुख विशेषताओं को अपनाती भी है। चीनी की कम्युनिस्ट पार्टी की तरह, भाजपा एक अरब लोगों का नेतृत्व करने की दक्षता और क्षमता भी रखती है। भाजपा से देश के अधिकांश लोगों को एक वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए एक राष्ट्र का नेतृत्व करने की उम्मीद है।

“इजरायल में लिकुड पार्टी की तरह, भाजपा लोकलुभावन बयानबाजी और पारंपरिक मूल्यों के साथ मूल रूप से बाजार समर्थक आर्थिक रुख को जोड़ती है। यहां तक कि यह उन कुलीन लोगों के गुस्से को भी प्रसारित करती है, जिन्होंने महानगरीय, पश्चिमी-केंद्रित सांस्कृतिक और राजनीतिक द्वारा बहिष्कृत और तिरस्कृत महसूस किया है।

70 वर्षीय मीड ने कहा है कि - "भारतीय जनता पार्टी को आरएसएस और अपने तमाम लोगों के साथ गहन चिंतन और विमर्श करने की अभी और ज़रूरत है। इसी के साथ अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों को भी इस पार्टी के साथ और निकटता काम करने और इससे शक्तिशाली संबंध बनाने कीवी ज़रूरत महसूस की जा रही है।

आमतौर पर हाशिए पर पड़े बुद्धिजीवियों और धार्मिक उत्साही लोगों के एक समूह के साथ अब आरएसएस शायद दुनिया का सबसे शक्तिशाली सिविल सोसाइटी संगठन बन गया है।

अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा गया है - "यह महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा - जो 2014 में सत्ता में आई, 2019 में दूसरा कार्यकाल जीता, और 2024 में तीसरे कार्यकाल की ओर तेज़ी से बढ़ रही है - यह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति के शीर्ष पर सुरक्षित रूप से स्थापित एक पार्टी है । जब भारत एक अग्रणी देश के रूप में उभर रहा है। निकट भविष्य के लिए, भाजपा एक ऐसे देश में निर्णायक भूमिका निभाएगी जिसकी मदद के बिना बढ़ती चीनी शक्तियों को संतुलित करने के अमेरिकी प्रयास विफल हो सकते हैं।"

मीड का कहना है कि भाजपा और आरएसएस के साथ जुड़ने का निमंत्रण ऐसा है जिसे अमेरिकी अस्वीकार नहीं कर सकते हैं। "चूंकि चीन के साथ तनाव बढ़ रहा है, अमेरिका को आर्थिक और राजनीतिक साझेदार के रूप में एक मज़बूत देश की ज़रूरत है। हिंदू राष्ट्रवादी आंदोलन की विचारधारा और प्रक्षेपवक्र को समझना व्यापारिक नेताओं और निवेशकों के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि भारत के साथ आर्थिक रूप से जुड़ना। इस तरह हम देखें तो हम कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की, नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार न केवल मज़बूती से उभर रही है। न केवल एक बड़ी हैसियत के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रही है। बल्कि यह दुनिया की ज़रूरत भी बन रही है। यह किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के आगे बढ़ते रहने के लिए बेहद ज़रूरी है।

Yogesh Mishra

Yogesh Mishra

Next Story