रातों-रात 27 लाख फुर्र... ऐसी डकैती जिसने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया! जांच में जुटी FSL

Bhiwadi ATM incident, Rajasthan: चोपानकी के चेडा चौक स्थित PNB के ATM से एक चोर गैस कटर से 27 लाख 66,000 रुपए लेकर फरार हो गया, पुलिस और FSL जांच में जुट गयी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 25 Oct 2025 4:38 PM IST
Bhiwadi ATM incident, Rajasthan
X

Bhiwadi ATM incident, Rajasthan (photo: social media)

Bhiwadi ATM incident, Rajasthan: भिवाड़ी इलाके से बीती शुक्रवार देर रात एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। चोपानकी थाना क्षेत्र के चेडा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ATM बूथ को कुछ चोरों ने गैस कटर से काटकर तोड़ दिया। इस वारदात में चोर ATM मशीन में रखे तकरीबन 27 लाख 66,000 रुपए लेकर फरार हो गए। इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL (Forensic Science Laboratory) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, घटना में करीब 4 या 5 से पांच अज्ञात चोर शामिल बताए जा रहे हैं। देर रात चोरों ने पहले ATM बूथ का ताला तोड़ा और फिर गैस कटर से मशीन को काटकर तोड़ दिया। ATM मशीन में रखी पूरे पैसे को निकालकर चोर वहां से फरार हो गए। वारदात इतनी सटीकता से की गई कि आसपास के लोगों को इसकी ज़रा भी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब स्थानीय लोग बैंक बूथ पर पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ था और इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस गश्त पर खड़े हुए सवाल, CCTV फुटेज की जांच जारी

इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। चोपानकी क्षेत्र औद्योगिक इलाका माना जाता है और यहां देर रात भी पुलिस की पेट्रोलिंग भी होती रहती है, लेकिन इसके बाद भी चोरों का इस तरह ATM काटकर लाखों रुपए ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकठ्ठा कर लिए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जल्द ही होगा इस घटना का खुलासा

चोपानकी थाना अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। FSL की टीम ने घटनास्थल से कटिंग उपकरणों के निशान और अन्य सबूत इकठ्ठा कर लिए हैं। फिल्फाल शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि चोरों को ATM मशीन की तकनीकी पूरी जानकारी थी। पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story