×

लड़के खुद से अधिक उम्र की लड़कियों से करते हैं प्यार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

लड़की की शादी के समय उम्र के मामले में लोग लड़के से उम्र में छोटी लड़की को ही पसंद करते हैं। माना जाता है कि पति घर का मुखिया होता है तो उसे अनुभवी और ज्यादा समझदार होना चाहिए। इस बात में किस हद तक सच्चाई है इसका पता तो एक साथ चलने वालों को पता चलता होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Aug 2020 6:03 PM GMT
लड़के खुद से अधिक उम्र की लड़कियों से करते हैं प्यार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
X
खुद से बड़ी उम्र की लड़कियों पर लड़कों की नजर

जयपुर: कहते हैं कि प्यार किसी भी उम्र में होता है। कहा जाता है कि प्यार दीवाना मस्ताना होता है, हर खुशी हर गम से अनजाना होता है.....प्यार जात-पात, रंग रूप और उम्र की सीमाओं से परे होता है। वैसे फिर भी ज्यादातर शादियों में लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा होती है। लड़की की शादी के समय उम्र के मामले में लोग लड़के से उम्र में छोटी लड़की को ही पसंद करते हैं। माना जाता है कि पति घर का मुखिया होता है तो उसे अनुभवी और ज्यादा समझदार होना चाहिए। इस बात में किस हद तक सच्चाई है इसका पता तो एक साथ चलने वालों को पता चलता होगा।

यह पढ़ें...शॉर्ट हाइट गर्ल तोड़ दें फैशन रूल्स, फॉलो करें ये टिप्स, खुद दिखेगा Perfect look

लेकिन वक्त के साथ शादी को लेकर अब लोगों की सोच में भी बदलाव आया है। जमाने के साथ पिछले कुछ दिनों में प्यार के अंदाज में भी बदलाव आने लगा है । पहले जहां खुद से छोटी उम्र की लड़कियों को पसंद करते थे। वहीं आज के युवा खुद से बड़ी उम्र की लड़कियों को अपना जीवनसाथी बना रहे है। उम्र के इस अंतर से दोनों के मैरिड लाइफ में कोई अतर नहीं आता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में इस तरह के कई कपल्स हैं। क्या है आज के समय में लड़कों की सोच में आ रहे इस बदलाव के कारण ....

यह पढ़ें...Bihar Election: भीम आर्मी चीफ का एलान, इतने सीटों पर लड़ेंगे अकेले चुनाव

करियर सपोर्ट

करियर और पैसों के मामले में बड़ी उम्र की लड़कियाें की लाइफ अमूमन सेट हो चुकी होती है। ऐसे में उन्हें पता होता है कि जीवन में अब क्या करना है इसलिए भी लड़के ऐसी लड़कियों के प्रति आकर्षित रहने लगे हैं। लड़कों को ऐसी लड़कियां इस लिए भी पसंद आती हैं क्योंकि वह जरूरत पड़ने पर उन्हें सर्पोट करने में सक्षम होती हैं। पार्टनर के रूप में कदम से कदम मिला करने चलने वाला हमराही कौन पसंद नहीं करेगा।

girls-boys age प्रतीकात्मक

अनुभवी और समझदार

जीवनसाथी के मामले में अब लड़कों की चाहत जिम्मेदार और कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले साथी की होने लगी है। उम्र में बड़ी लड़कियां ज्यादा अनुभवी और समझदार होती हैं। यही वजह है कि लड़के उन्हें अपनी पहली पसंद बनाने में बिल्कुल नहीं हिचक रहे है। बड़ी उम्र की लड़कियां आत्मविश्वासी होती हैं और वह हर फैसला लेने में सक्षम भी होती हैं। इसीलिए लड़के ज्यादा उनपर भरोसा करते हैं।

यह पढ़ें...क्षय रोग और डाक विभाग में हुए करार पर काम शुरू, डाक द्वारा भेजे गए 23 सैंपल

खुले विचारों वाली

अक्सर बड़ी उम्र की लड़कियां खुले विचारों वाली, नौकरी पेशा और पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती हैं। वे शादी के बाद पतियों की लाइफ में कोई हस्तक्षेप नहीं करती। ऐसे में पति अपने परिवार के प्रति बेफिक्र होकर काम करते हैं। ऐसी लड़कियां भी लड़कों को खूब भाती हैं। बड़ी उम्र की लड़कियां आम तौर पर अपने रिश्तों, कर्तव्यों और नौकरी के प्रति काफी ईमानदार होती हैं और एक रिलेशनिशप में आपको और क्या चाहिए?

girls-boys age प्रतीकात्मक

इमोशनल सपोर्ट

रिश्तों को लेकर बड़ी उम्र की लड़कियों का नजरिया एकदम साफ रहता है। उन्हें दिमागी और इमोशनल संबंधों को संभालना बखूबी आता है। इसलिए मर्द ऐसी महिलाओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं। हर मर्द अपनी प्रेमिका या पत्नी में अपनी मां को देखना चाहता है जो कि निस्वार्थ भाव से उसे प्यार करती है। एक परिपक्व महिला में यह गुण पूर्ण रूप से होते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story