TRENDING TAGS :
Polyamory Relationship: जब कई बार धड़कता है दिल... जानिए कैसे बदल रहे हैं 'प्यार' के मायने
Polyamory Relationship Kya Hai: आज के समय में जब रिश्तों की परिभाषाएं बदल रही हैं, Polyamory एक ऐसा शब्द है, जो तेजी से चर्चा में आ रहा है। यह रिश्तों का एक नया मॉडल है।
Polyamory Relationship Kya Hai (SOCIAL MEDIA)
Polyamory Relationship Kya Hai: आज के जमाने में रिश्तों के मायने बदल चुके हैं। पहले जहां शादी और परिवार जीवन का सामान्य हिस्सा हुआ करते थे, वहीं अब polyamory जैसे कॉन्सेप्ट सामने आ रहे हैं। polyamory यानी एक व्यक्ति का एक से अधिक लोगों के साथ सहमति से लव रिलेशनशिप होना।
यह ट्रेंड खासकर आज के युवाओं में तेजी से फैल रहा है, खासकर लंदन और अमेरिका जैसे शहरी इलाकों में। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 5% अमेरिकी युवा खुद को polyamory मानते हैं। अब सवाल ये है कि क्या कोई पुरुष इस polyamory में आकर पिता बनना पसंद करते हैं? शायद ही कोई पुरुष होगा, जो इसे मानेगा।
polyamory क्या है?
polyamory का मतलब है एक से अधिक प्रेम संबंधों में होना, जिसमें सभी पार्टनर को इसकी जानकारी हो और वे सहमति से इसमें शामिल हों। यह किसी धोखे या छुपे हुए अफेयर जैसा नहीं होता, बल्कि सहमति पर होता है। यह केवल polyamory तक सीमित नहीं है। आजकल कई तरह के ऐसे रिश्ते सामने आ रहे हैं, जैसे ओपन रिलेशनशिप, स्विंगिंग, मोनोगेमिश और रिलेशनशिप अनार्की शामिल हैं।
polyamory क्यों अपनाते हैं लोग?
एक रिसर्च के अनुसार अमेरिका में लगभग 17% लोग polyamory में रुचि रखते हैं और 11% पहले से ही इसमें अनुभव कर चुके हैं। एक नई स्टडी में 540 लोगों से बातचीत की गई, जिनमें अधिकांश अमेरिका और कनाडा से थे। उनकी औसत उम्र 35 साल थी। लोग polyamory को कई कारणों से अपनाते हैं। सबसे पहले, स्वतंत्रता की भावना कुछ लोग चाहते हैं कि वे अपने रिश्तों और यौन जीवन पर खुद फैसला लें, किसी सामाजिक दबाव में न रहें। दूसरा कारण है मान्यताओं और परंपराओं से असहमति। कुछ लोगों को लगता है कि एक ही व्यक्ति से पूरी जिंदगी बंधे रहना आज के समय में व्यावहारिक नहीं है। तीसरा कारण है polyamory में लोग एक से ज्यादा रिश्तों से जुड़ते हैं और उन्हें भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव होता है।
यौन पहचान की खोज भी एक बड़ा कारण है। इससे लोग अपनी यौन इच्छाओं को बेहतर समझ पाते हैं। कुछ लोग इसे आत्म विकास और नए अनुभवों के लिए अपनाते हैं। वहीं, कुछ व्यवहारिक कारणों जैसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में यह व्यवस्था आसान बन सकती है। समुदाय से जुड़ाव भी कई लोगों को आकर्षित करता है, जहां वे खुलकर अपने रिश्तों को जी सकते हैं। आखिर में, मनोवैज्ञानिक कारण जैसे बचपन के अनुभव या असुरक्षा की भावना भी इसमें भूमिका निभा सकते हैं।
क्या यह रिश्तों का भविष्य है?
polyamory को लेकर समाज में अभी भी बहुत भ्रम और विरोध है। यह सच है कि कुछ लोग इसे एक आजादी के रूप में देखते हैं, जबकि कई इसे अस्थिर और जटिल मानते हैं, खासकर जब बच्चों और परिवार की बात आती है। हालांकि, polyamory को अपनाने वाले लोग इसे पूरी तरह नैतिक और पारदर्शी मानते हैं। उनका मानना है कि यह व्यवस्था ईमानदारी, संवाद और सहमति पर आधारित होती है।
polyamory एक कठिन लेकिन खुला और ईमानदार रिश्ता मॉडल है, जो पारंपरिक विवाह की सीमाओं से परे हो जाता है। यह हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन जो लोग इसे अपनाते हैं, वे इसे एक चॉइस के रूप में देखते हैं, जो उनकी व्यक्तिगत आजादी, यौन पहचान और रिश्तों की परिभाषा को विस्तार देता है, लेकिन इस व्यवस्था को अपनाने से पहले इसके सामाजिक, भावनात्मक और मानसिक प्रभावों पर सोच-समझकर फैसला करना जरूरी है।


