क्या आपने देखा है बुलेट रानी का स्टंट वाला वीडियो, आ रहे ऐसे रिएक्शन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा ।

Monika
Published on: 5 April 2021 12:34 PM IST (Updated on: 5 April 2021 12:38 PM IST)
क्या आपने देखा है बुलेट रानी का स्टंट वाला वीडियो, आ रहे ऐसे रिएक्शन
X

महिला ने बुलेट पर दिखाया स्टंट (सोशल मीडिया )

लखनऊ: इन दिनों युवाओं में बाइक चलाने के साथ-साथ खतरनाक स्टंट करने का भी शौख बढ़ता जा रहा है । पहले जहां युवा रेसिंग बाइक पसंद करते थे अब बुलेट लड़को की शान बन गई है । लड़कियों को भी बुलेट की सवारी रास आने लगी है । जब से सेल्फ स्टार्ट की सुविधा बुलेट में आई है तब से इसे चलाना और भी आसान हो गया है ।

वायरल हो रहा वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा । दरअसल, इस वीडियो में एक महिला सलवार कमीज़ पहने तेज़ बुलेट चलाती नज़र आ रही है । हैरानी की बात ये नहीं की एक महिला बुलेट चला रही है, बल्कि ये हैं की तेज़ रफ़्तार में चल रही बुलेट का हैंडल छोड़ महिला गाने पर एक्शन करती दिख रहीं हैं । जिसे देख शायद आप की भी साँसे कुछ देर के लिए रुक गई होंगी ।



यूजर का ऐसा रिएक्शन

आपको बता दें, ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट अंवीत कौर ढिल्लों के नाम से शेयर किया गया है । इस वीडियो पर यूजर अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं । जहां कई यूजर ने इस वीडियो पर फायर(fire) का रिएक्शन दिया है, वही कुछ ने ऐसा स्टंट ना करने की हिदायत दी है । कुछ ने दिल सिम्बल से रियेक्ट कर वीडियो को पसंद किया। ये ऐसा पहला वीडियो नहीं जिसे इस अकाउंट से शेयर किया गया है। ऐसे और भी कई वीडियो है जिसमें महिला सलवार सूट में बुलेट चलती नज़र आ रही है ।

Monika
ABOUT THE AUTHOR

Monika

EX Publisher Mail ID - monika.254229@gmail.commonika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story