Rakhi Gift for Sister: ₹11,790 में IRCTC से घुमाएं मदुरै-रामेश्वरम!

Rakhi Gift for Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें यादगार ट्रैवल गिफ्ट। IRCTC का मदुरै-रामेश्वरम टूर ₹11,790 से शुरू, जानें ट्रेन, होटल और कैब की सुविधा।

Jyotsana Singh
Published on: 22 Aug 2026 12:06 PM IST (Updated on: 22 Aug 2026 2:30 PM IST)
Rakhi Gift for Sister: Take Her on an IRCTC Madurai-Rameswaram Trip for ₹11,790
X

Rakhi Gift for Sister: Take Her on an IRCTC Madurai-Rameswaram Trip for ₹11,790

Rakhi Gift for Sister: राखी पर बहन को हर बार कपड़े, ज्वेलरी, चॉकलेट या कोई दूसरा सामान देने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार उसे सप्राइज गिफ्ट के तौर पर घूमाने ले जाएं। भाई-बहन के रिश्ते में साथ बिताया गया समय अक्सर किसी महंगे गिफ्ट से ज्यादा यादगार बन जाता है। अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर बहन के लिए कुछ अलग प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC का मदुरै-रामेश्वरम टूर पैकेज आपके काम आ सकता है। इस पैकेज में ट्रेन से सफर, होटल में ठहरने, स्थानीय घूमने के लिए कैब और यात्रा बीमा जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। यानी अलग-अलग टिकट, होटल और कैब बुक करने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाती है।

राखी पर बहन को मदुरै और रामेश्वरम घुमाएं

IRCTC के MADURAI RAMESWARAM RTP PACKAGE के तहत यात्रियों को दक्षिण भारत के दो प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इस पैकेज का कोड SER053 है। यात्रा की शुरुआत 27 अगस्त 2026 से होगी और इसकी कुल अवधि 4 रात और 5 दिन रखी गई है। पैकेज की शुरुआत गुरुवायुर, एर्नाकुलम और त्रिशूर से होती है। इसके बाद यात्रियों को रामेश्वरम और मदुरै की यात्रा कराई जाएगी। भाई-बहन के साथ इस ट्रिप पर जाने का फायदा यह है कि आपको यात्रा की कई व्यवस्थाएं खुद करने की जरूरत नहीं होगी। ट्रेन यात्रा से लेकर होटल और स्थानीय ट्रांसपोर्ट तक की व्यवस्था पैकेज के तहत की जाती है। बुकिंग से पहले पैकेज में शामिल और शामिल नहीं होने वाली सुविधाओं को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है।

ट्रेन से होगा सफर, लोकल घूमने के लिए मिलेगी एसी कैब

इस टूर पैकेज में आने-जाने के लिए स्लीपर क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट की सुविधा दी गई है। यानी यात्रियों को अलग से ट्रेन टिकट की व्यवस्था नहीं करनी होगी। वहीं मदुरै और रामेश्वरम में घूमने और एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए एसी गाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रात में ठहरने के लिए मदुरै और रामेश्वरम में बजट कैटेगरी के एसी होटल की व्यवस्था पैकेज में शामिल है। इसके अलावा यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। इस तरह ट्रेन, होटल और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की बुकिंग को एक ही पैकेज में शामिल किया गया है। जिससे यात्रा की प्लानिंग अपेक्षाकृत आसान हो जाती है।

दो लोगों के लिए करीब 30 हजार रुपये का खर्च

इस पैकेज की कीमत कमरे में रहने की व्यवस्था के हिसाब से तय की गई है। अगर भाई और बहन डबल ऑक्यूपेंसी यानी एक कमरे में दो लोग रहते हैं, तो कीमत 14,810 रुपये प्रति व्यक्ति है। इस हिसाब से दो लोगों के लिए कुल खर्च करीब 29,620 रुपये होगा।

अगर कोई यात्री अकेले कमरे में रहना चाहता है तो सिंगल ऑक्यूपेंसी का किराया 26,790 रुपये है। वहीं तीन लोगों के एक कमरा शेयर करने पर कीमत 11,790 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाती है। बच्चों के लिए बेड के साथ किराया 8,130 रुपये और बिना बेड के किराया 7,380 रुपये बताया गया है। इस तरह अगर दो भाई-बहन साथ यात्रा कर रहे हैं तो डबल ऑक्यूपेंसी वाला विकल्प लिया जा सकता है। वहीं परिवार के तीन सदस्य साथ जा रहे हैं तो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के कारण प्रति व्यक्ति खर्च और कम हो सकता है।

खाने की सुविधा पूरे टूर में नहीं मिलेगी

पैकेज में होटल और यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं शामिल हैं। लेकिन खाने की सुविधा पूरे पांच दिनों के लिए नहीं दी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार तीसरे और चौथे दिन होटल में नाश्ता मिलेगा। वहीं पहले और दूसरे दिन खाने की सुविधा पैकेज में शामिल नहीं है। इसलिए यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भोजन के लिए अलग बजट रखना होगा। ट्रेन में भोजन या अन्य व्यक्तिगत जरूरतों का खर्च भी पैकेज की कीमत से अलग हो सकता है। यही वजह है कि बुकिंग से पहले पैकेज की पूरी शर्तें पढ़ना जरूरी है। ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह का अतिरिक्त खर्च अचानक सामने न आए।

मदुरै में मीनाक्षी मंदिर बनेगा खास आकर्षण

मदुरै तमिलनाडु के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शहरों में से एक है। शहर की पहचान यहां मौजूद भव्य मंदिरों और दक्षिण भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है। इनमें मीनाक्षी अम्मन मंदिर सबसे प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। मंदिर की वास्तुकला और विशाल परिसर इसे यात्रियों के लिए खास बनाते हैं। मदुरै की यात्रा के दौरान आपको मंदिरों के अलावा शहर की स्थानीय संस्कृति और दक्षिण भारतीय खान-पान को करीब से देखने का मौका भी मिल सकता है। यही वजह है कि यह जगह धार्मिक यात्रा के साथ-साथ संस्कृति और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी आकर्षक है।

रामेश्वरम में धार्मिक स्थलों के साथ समुद्र का नजारा

मदुरै के बाद पैकेज में रामेश्वरम की यात्रा कराई जाएगी। रामेश्वरम देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां स्थित रामनाथस्वामी मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के लंबे गलियारे और इसकी ऐतिहासिक बनावट पर्यटकों को खास तौर पर आकर्षित करती है।

रामेश्वरम समुद्र से घिरा हुआ क्षेत्र है, इसलिए यहां धार्मिक स्थलों के साथ समुद्र और आसपास के प्राकृतिक नजारे भी देखने को मिलते हैं। भाई-बहन के साथ यहां बिताया गया समय राखी के मौके को सामान्य गिफ्ट से कहीं ज्यादा खास बना सकता है।

बुकिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान

IRCTC के इस पैकेज की यात्रा 27 अगस्त 2026 से शुरू होनी है। इसलिए बुकिंग से पहले ट्रेन की उपलब्धता, बोर्डिंग स्टेशन, होटल, यात्रा कार्यक्रम और किराए की ताजा जानकारी आधिकारिक IRCTC Tourism प्लेटफॉर्म पर जरूर जांच लें। टूर पैकेज में कई सुविधाएं शामिल होने के बावजूद व्यक्तिगत खर्च, अतिरिक्त भोजन, पोर्टर, लॉन्ड्री या अन्य निजी सेवाओं का खर्च यात्री को खुद उठाना पड़ सकता है। अगर इस रक्षाबंधन पर बहन को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जिसकी याद लंबे समय तक बनी रहे, तो मदुरै और रामेश्वरम की यह पांच दिन की यात्रा एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story