IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुने गए तीन बड़े मैच विनर खिलाड़ी, मुश्किल हालात में टीम के लिए बन जाते हैं दीवार

IND vs ENG Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम में इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं होगे। उनकी जगह भरने के लिए टेस्ट क्रिकेट में काफी समय से योगदान दे रहे है। जरूरत पड़ने पर टीम के लिए दीवार बनकर खड़े होने वाले खिलाड़ियों का भी चयन नहीं किया गया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 26 May 2025 6:05 PM IST
IND vs ENG Test Series
X

IND vs ENG Test Series (Photo: Social Media)

IND vs ENG Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में 20 जून से पांच मैचौं की टेस्ट सीरीज खेलनी है। उसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए 18 खिलाड़ियों का टीम में चयन हुआ है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके है। ऐसे में भी तीन अनुभवी खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में शामिल नहीं हैं। जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट में काफी समय से योगदान दे रहे है। जरूरत पड़ने पर टीम के लिए दीवार बनकर खड़े हो जाते है।

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)

भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने साल 2010 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद टीम के लिए 103 टेस्ट मैचों में कुल 7195 रन बनाए है। उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं। चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर में विदेशी धरती पर कुल 52 टेस्ट मैच खेले। उनमें 9 शतक लगाएं है। चेतेश्वर पुजारा ने एक चैनल से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कहा कि मैं अपने क्रिकेट का आनंद लेता हूं, इसलिए जब तक मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, मैं आगे भी खेलता रहूंगा। चाहे वह घरेलू स्तर पर हो, क्लब गेम हो या काउंटी क्रिकेट हो। मैं प्रैक्टिस करता हूं, अपनी फिटनेस पर काम करता हूं। आगे जो कुछ भी होता है, उस पर मेरा नियंत्रण नहीं है।

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

भारत के लिए मध्यक्रम में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड की धरती पर खतरनाक से खतरनाक तेज गेंदबाजों को खेलने का अनुभव रखते हैं। अजिंक्य रहाणे मुश्किल हालात में भी क्रीज पर दीवार बनकर खड़े रहते हैं और रन बनाते जाते हैं, लेकिन फिर भी इस बल्लेबाज को टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है। अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था। अजिंक्य रहाणे का इंग्लैंड टीम के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार है। भारत के लिए अजिंक्य रहाणे अभी तक 85 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए हैं। इस दौरान बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक निकले है।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)

(अबतक ) मोहम्मद शमी ने 64 टेस्ट मैच खेले है। उनमें 229 विकेट 27.71 के औसत से लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट है। मोहम्मद शमी ने भारत से ज्यादा टेस्ट विदेश में खेले हैं। उन्होंने 229 विकेटों में से 153 विकेट विदेशी धरती पर चटकाए हैं। मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड में खेले 14 टेस्ट में 42 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में उनकी भारतीय टीम में जगह बनती थी। बीसीसीआई के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत आगरकर ने कहा कि अब मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा ओवरों वाले फॉर्मेट में फिट नहीं बैठते हैं। मेडिकल पैनल ने फिटनेस के बारे में चयन कमेटी को बताया था। मोहम्मद शमी फिट नहीं है और अभी इस वक्त टेस्ट क्रिकेट का वर्क लोड मैनेज नहीं कर सकते।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच - 20 जून से 24 जून दोपहर 3:30 बजे, हेडिंग्ले, लीड्स।

दूसरा टेस्ट मैच - 2 जुलाई से 6 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, एजबेस्टन, बर्मिंघम।

तीसरा टेस्ट मैच - 10 जुलाई से 14 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, लॉर्ड्स, लंदन।

चौथा टेस्ट मैच - 23 जुलाई से 27 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर।

पांचवां टेस्ट मैच - 31 जुलाई से 4 अगस्त, दोपहर 3:30 बजे, केनिंग्टन ओवल, लंदन।

1 / 3
Your Score0/ 3
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story