TRENDING TAGS :
गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक, इंग्लैंड सीरीज बीच में छोड़कर भारत वापस लौटे गंभीर, दिल दहला देने वाली खबर!
Gautam Gambhir Mother Heart Attack: गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया, जिसके कारण टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर इंग्लैंड टेस्ट सीरीज बीच में छोड़कर भारत लौटे। गंभीर जल्द ही फिर इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ेंगे।
Gautam Gambhir
Gautam Gambhir Mother Heart Attack: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर आई है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी मां की तबियत खराब होने के कारण अचानक इंग्लैंड से वापस भारत लौट रहे हैं। गौतम गंभीर 7 जून को इंग्लैंड पहुंचे थे। टीम अभी बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है और आज से इंट्रा-स्क्वाड मैच भी शुरू होने वाला था। लेकिन गंभीर को अपनी मां के हार्ट अटैक आने की खबर मिलते ही टीम से अलग होकर तुरंत भारत आना पड़ा। उनकी मां अभी आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनका हालात अब बेहतर है और वह खतरे से बाहर हैं।
17 जून को फिर से इंग्लैंड लौट जाएंगे
गौतम गंभीर जल्द ही 17 जून को फिर से इंग्लैंड लौट जाएंगे ताकि 20 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम के साथ शामिल हो सकें। पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। गौतम गंभीर के परिवार की बात करें तो उनका परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता का नाम दीपक गंभीर है, जो टेक्सटाइल के बिजनेस में हैं। उनकी मां सीमा गंभीर घर संभालती हैं। गंभीर की एक बहन भी है, जिसका नाम एकता है। अक्टूबर 2021 में गंभीर ने नताशा जैन से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं, आज़ीन और अनाइज़ा।
खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिला है
गौतम गंभीर इंग्लैंड में खेलने वाले युवा खिलाड़ियों को मोटिवेट कर रहे हैं कि यह उनका मौका है खुद को साबित करने का। हालांकि टीम के तीन अनुभवी खिलाड़ी – विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन, इस बार टीम के साथ नहीं हैं, लेकिन गंभीर ने कहा कि इससे खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिला है। बता दें कि पिछले 18 सालों में भारत ने इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने 4 टेस्ट सीरीज खेली, जिसमें 3 हार और 1 ड्रॉ रहा।


