अभिषेक शर्मा का विस्फोटक रिकॉर्ड! सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों को पछाड़, विराट कोहली का रिकॉर्ड बचा

Abhishek Sharma Record: भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 8 Nov 2025 4:31 PM IST
Abhishek Sharma Record (Photo: Social Media)
X

Abhishek Sharma Record: भारत के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस असाधारण उपलब्धि के साथ अभिषेक शर्मा ने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ फिल साल्ट, ग्लेन मैक्सवेल और आंद्रे रसेल जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

सबसे कम गेंद में 1000 रन

528 गेंद में अभिषेक शर्मा।

573 गेंद में सूर्यकुमार यादव।

599 गेंद में फिल साल्ट।

604 गेंद में ग्लेन मैक्सवेल।

609 गेंद में आंद्रे रसेल।

गेंदों के हिसाब से सबसे तेज रन

अभिषेक शर्मा ने कारनामा मात्र 528 गेंदों में कर दिखाया है। उन्हें टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में गेंदें खेलने के मामले में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाला बल्लेबाज बना दिया है। उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने 1000 रन तक पहुंचने के लिए 573 गेंदों का सामना किया था। अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के लिए एक शुभ संकेत है, जो यह दर्शाता है कि टीम के पास टी-20 फॉर्मेट में एक और विस्फोटक ओपनिंग विकल्प मौजूद है।

सबसे कम पारियों में 1000 रन

27 पारियों में विराट कोहली।

28 पारियों में अभिषेक शर्मा।

29 पारियों में केएल राहुल

31 पारियों में सूर्यकुमार यादव।

40 पारियों में रोहित शर्मा

अभिषेक दूसरे सबसे तेज भारतीय

सिर्फ गेंदों की संख्या ही नहीं, बल्कि अभिषेक शर्मा ने पारियों के मामले में अपनी तेजी साबित की है। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मील का पत्थर अपनी 28वीं पारी में हासिल किया। इस लिस्ट में केवल भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली से पीछे हैं, जिन्होंने केवल 27 पारियों में उपलब्धि हासिल की थी। यह प्रदर्शन युवा ओपनर की निरंतरता और क्षमता को दिखाता है। उनकी शानदार उपलब्धि भारतीय टीम के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर आगामी बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Former Reporter Mail ID - prashantdixit916917@gmail.comprashantdixit916917@gmail.com

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story