TRENDING TAGS :
ICC Rankings: टी 20 क्रिकेट में भारत का स्वर्ण-युग! ICC की हर पोजीशन पर भारतीय टीम का कब्ज़ा
India's dominance in ICC rankings: टी20 क्रिकेट में भारत की दबदबा जारी है। ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज, गेंदबाज और आलराउंडर टॉप पर हैं। इस रिपोर्ट में जानिए कैसे IPL और विराट कोहली ने भारतीय टीम को बनाया टी20 का बादशाह।
India's dominance in ICC rankings:
India's dominance in ICC rankings: क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप यानि टी 20 क्रिकेट इस वक्त विश्व भर में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय क्रिकेट फॉर्मैट है। इसका मुख्य कारण है इस फॉर्मैट के मैचों में होने वाला रोमांच! टी क्रिकेट में 40 ओवरों के खेल के दौरान सब कुछ देखने को मिल जाता है, यानि फुलपैक्ड इंटरटेन्मेंट। अब हो अगर क्रिकेट की और भारत का नाम न आए ऐसा होना तो असंभव है। टी 20 क्रिकेट की शुरुआत से ही भारत ने इस फॉर्मैट पर हमेशा से ही राज किया है। इस फॉर्मैट का पहला वर्ल्ड कप जीतने से लेकर दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित t-20 लीग आईपीएल को स्थापित करने तक भारत ने सब कुछ कर रखा है। और यही कारनामें है जो भारतीय टीम को टी 20 क्रिकेट का बादशाह बनाती हैं। एशिया कप के दौरान इस वक्त भी इंडियन टीम इस फॉर्मैट की ICC रैंकिंग्स को पूरी तरह डोमिनेट कर रही है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी, टीम रैंकिंग्स हर जगह बस भारत का ही जलवा है। तो इस रिपोर्ट में आइए हम आपको रूहबरु कराते हैं t-20 इंटरनेशनल में भारत की बेताज़ बादशाहत से।
हर जगह पर भारत की टॉप पोजीशन
इस वक्त t20 की आईसीसी टीम रैंकिंग्स में भारत शीर्ष पर है, इसके अलावा बल्लेबाजों की श्रेणी में भी अभिषेक शर्मा 907 अंकों के साथ टॉप पर हैं। बात करें गेंदबाजों की तो वरुण चक्रवर्ती वहाँ टॉप पर अपनी पोजीशन बनाए हुए हैं। इन सबके अलावा आलराउंडर्स की सूची में हार्दिक पाण्ड्या भी नंबर 1 स्थान पर काबिज हैं। अब अगर किसी एक ऐस्पेक्ट पे इंडियंस का कब्ज़ा होता तो इसे संयोग भर माना जा सकता था लेकिन सभी में टॉप पोजीशन प्लेयर्स के हार्ड वर्क, निष्ठा और खेल के प्रति डोमिनेंस को दर्शाती है।
टी 20 वर्ल्ड के बाद से शुरू हुआ सिलसिला
टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में बिना एक भी मैच हारे भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत रवींद्र जडेजा जैसे बड़े प्लेयर्स ने इस फॉर्मैट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद ही शुरुआत हुई gg एरा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की। दोनों ने मिलकर टीम को अलग तरीके से सजाया, बड़े नामों जैसे केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को मौका न देकर कंडिशन्स को फुलफिल करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया। नतीजा सभी प्लेयर्स ने अपना बेस्ट दिया और भारतीय ने टीम वर्ल्ड कप के बाद खेले गए 19 मुकाबलों में 16 बार जीत हासिल की। और इस वक्त हर जगह टॉप पर स्थित है।
आईपीएल को जाता है श्रेय
टी 20 क्रिकेट में भारतीय टीम की बादशाहत का सबसे बाद श्रेय आईपीएल को ही जाता है। आईपीएल के बदौलत ही भारत को हर साल क्रिकेट में कोई न कोई बड़ा सुपरस्टार मिल ही जाता है। जैसे आप करंट एशिया कप में इंडियन स्क्वाड की बात करें तो सूर्या, अभिषेक, रिंकू, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पाण्ड्या, जीतेश शर्मा समेत लगभग सभी प्लेयर्स आईपीएल से चमककर ही भारतीय टीम में सम्मिलित हुए हैं।
विराट कोहली ने ही रखी थी नींव
भारतीय टीम के इस डोमिनेन्स का श्रेय कहीं न कहीं विराट कोहली को भी जाना चाहिए। विराट ही इस भारतीय दल के बहुत से प्लेयर्स जैसे- सूर्यकुमार, शुभमन गिल, संजु सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल इन सब को भारतीय टीम में लाए थे। साथ ही कोहली ने प्लेयर्स को फीयरलेस क्रिकेट खेलने का अप्रोच भी सिखाया था जो इस वक्त इंडियन टीम की मेन ताकत है।


