×

MI vs RCB: रोहित शर्मा के सामने 'विराट' चुनौती!, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच आज बड़ा मुकाबला...

MI vs RCB: आईपीएल 2023 में अब लीग मैच अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। हर दिन बड़ा ही रोमांचक मैच देखने को मिल रहा हैं। मंगलवार को एक बार फिर एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस बार मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आरसीबी से होगी।

Suryakant Soni
Published on: 9 May 2023 11:37 AM GMT
MI vs RCB: रोहित शर्मा के सामने विराट चुनौती!, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच आज बड़ा मुकाबला...
X
MI vs RCB

MI vs RCB: आईपीएल 2023 में अब लीग मैच अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। हर दिन बड़ा ही रोमांचक मैच देखने को मिल रहा हैं। मंगलवार को एक बार फिर एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस बार मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आरसीबी से होगी। दोनों ही टीमें इस सीजन में जबरदस्त लय में नज़र आ रही हैं। यह मुकाबला रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली माना जा रहा हैं। ये दोनों बल्लेबाज़ टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में शुमार हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मैच से जुड़ी तमाम जानकारी...

कैसा हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

इस सीजन में अब तक इन दोनों टीमों का प्रदर्शन बिल्कुल एक जैसा रहा हैं। दोनों टीमों ने अपने 10-10 मैचों में से पांच-पांच में जीत दर्ज की। अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नज़र डाले तो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल के इतिहास में 31 मुकाबले हुए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 17 मैच अपने नाम किये हैं। जबकि आरसीबी ने 14 मैचों में जीत दर्ज की। ऐसे में आज होने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड का पूरा फायदा मिलेगा।

क्या कहती हैं मुंबई की पिच रिपोर्ट:

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला वानखेड़े की पिच पर खेला जाएगा। इस मैदान पर बल्लेबाज़ों को काफी मदद मिलती हैं। आज एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता हैं। वानखेड़े में आईपीएल के कुल 106 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 49 मैच जीते हैं जबकि दूसरी बल्लेबाज़ी वाली टीम ने 57 मुकबलों में जीत दर्ज की है।

कब और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग:

बता दें मुंबई और आरसीबी के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल 2023 में खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण पिछले सीजन की तरह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह प्रसारण एसडी और एचडी दोनों में होगा। इसका विवरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध रहेगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story