TRENDING TAGS :
IPL 2025 Qualifier 1 में पंजाब की हार के 3 सबसे बड़े कारण, जानें क्यों श्रेयस अय्यर की टीम को बेंगलुरु के खिलाफ झेलनी पड़ी हार
Punjab Kings Lost Qualifier 1: मोहाली स्थित मुल्लांपुर स्टेडियम में आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच खेला गया। उस मैच में पंजाब किंग्स को बेंगलुरु के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। मैच जीतकर बेंगलुरु ने 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई।
Punjab Kings Lost Qualifier 1 (Photo: Social Media)
Punjab Kings Lost Qualifier 1: आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच मोहाली स्थित मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर बेंगलुरु के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। मैच जीतकर बेंगलुरु ने 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में पंजाब की ना बैटिंग अच्छी रही और ना ही गेंदबाजी में धार नजर आई। इस रिपोर्ट में बताएंगे आखिर क्वालीफायर-1 में पंजाब को हार क्यों झेलनी पड़ी है।
पंजाब को तेज खेलना पड़ा भारी
इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 170 रन है। मैदान की पिच को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए समान रूप से मददगार माना जाता है। यहां बहुत बड़े-बड़े स्कोर नहीं बनते देखे गए हैं। फिर भी पंजाब टीम के बल्लेबाज 200+ रन बनाने की योजना से खेलने उतरे थे। इस मैच में पंजाब किंग्स के अधिकांश बल्लेबाज तेज खेलने के चक्कर में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए आउट हुए।
हार में टॉस की भी अहम भूमिका
इस मैच के बाद टॉस के समय पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वो पहले बॉलिंग करना चाहते थे। इस मैदान की पिच पर काफी घास थी। वहीं शाम के समय मुल्लानपुर स्टेडियम में ड्यू बहुत बड़ा फैक्टर साबित हुई। यहां पंजाब ने 170-180 रन का भी स्कोर खड़ा किया होता, तो भी 'ड्यू फैक्टर' के कारण लक्ष्य को पाना आसान नहीं होता। इस मैच को हारने में टॉस की भी अहम भूमिका नजर आई।
बैटिंग लाइन-अप बुरी तरह फ्लॉप
टी20 मैच में कोई टीम को बड़ा स्कोर बनाने के लिए बल्लेबाजों में छोटी-छोटी पार्टनरशिप करनी होती है। लेकिन उसमें पंजाब का बैटिंग लाइन-अप बुरी तरह फ्लॉप हो गई। पंजाब ने एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 11 रनों के भीतर 3 और विकेट गिर गए। उसके बाद एक और विकेट गिरने से पहले पंजाब का स्कोर 60/5 था। यहां भी पंजाब टीम 18 रनों के अंतराल में 3 विकेट गंवा बैठी।


