TRENDING TAGS :
खत्म हो गया करुण नायर का इंटरनेशनल करियर, जानिए आकाश चोपड़ा ने क्यों कही इतनी बड़ी बात
Karun Nair: इंग्लैंड दौरे पर मिली वापसी का करुण नायर नहीं उठा पाए फायदा, इंडिया-A टीम से भी बाहर हो गए। आकाश चोपड़ा ने चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल।
Cricket News: करुण नायर ने इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में 8 सालों बाद वापसी की थी। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगातार परफ़ॉर्मेंस के दम पर इंडियन टीम में फिर से अपनी जगह बनाई थी। लेकिन तैयारी में कमी, दबाव या फिर किस्मत खराब होने की वजह से करुण उस मौके का दोनों हाथों से फायदा नहीं उठा पाए। 5 मैचों की शृंखला में खेली गई 8 पारियों में उनके बल्ले से 25 की औसत से महज 205 ही रन आ पाए। जिसमे केवल एक अर्धशतक शामिल था जो कि आखिरी टेस्ट मैच में आया था। फिर भी फैंस को आशा थी कि आगामी शृंखलाओं में करुण को जरूर मौका मिलेगा। लेकिन आगामी इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए में होने वाली फर्स्ट क्लास सीरीज के टीम अनाउन्स्मेन्ट के बाद करुण का इंडियन टीम में वापसी करना मुश्किल ही माना जा रहा है।
आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात
आकाश चोपड़ा ने कहा, 'करुण नायर को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर-नीचे किया गया, तीसरे और छठे नंबर पर भेजा गया। इसके बावजूद, उन्होंने कुछ रन बनाए। मुझे लगा था कि उन्हें वेस्टइंडीज के भारत दौरे में मौका मिलेगा। दुर्भाग्य से, आप करुण नायर को अब खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। वह फिट हैं और फिर भी चुने नहीं गए। ऐसा लगता है कि चयनकर्ताओं ने करुण नायर को नजरअंदाज` करने का फैसला कर लिया है।' इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें 16-26 सितंबर के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दो चार दिवसीय मैच खेलेंगी। इंडिया-ए की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।
साल 2016 में अच्छा परफ़ॉर्म करने के बावजूद करुण को इंडियन टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उसके बाद भी उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा ही प्रदर्शन किया। अच्छी फैन फॉलोईग और बड़ा स्टार्डम न होने के कारण करुण के टीम में सेलेक्सन को लेकर कोई बातें भी नहीं उठी। इन सभी बातों ने करुण को इतना हिट किया कि बीते डोमेस्टिक सीजनों में उन्होंने रनों के अंबार लगा दिए। इसके बाद आईपीएल में मौका मिलने के बाद उन्होंने दुनिया के नंबर एक गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को ही धो डाला। उनके इन परफॉर्मेनसेज से खुश होकर सेलेक्टर्स ने उन्हें इंग्लैंड दौरे पर खेलने का मौका दिया और करुण पूरी तरह से फेल रहे। जिसका नतीजा अब ये निकला कि करुण को इंडियन टीम में शामिल ही नहीं किया गया। इंडिया ए की टीम में श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली है। इंडियन टेस्ट टीम में इस व्यक्त 3 और 6 नंबर की जगह खाली है जिसके लिए अय्यर, साईं सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन को चयन के लिए कंसीडर किया जा रहा है।


