पाँच छक्के जड़ने की वजह से मजबूत हुआ रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का प्यार, जाने पूरी प्रेम कहानी

Rinku Singh on his love story with Priya Saroj before Asia cup: रिंकू सिंह हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान प्रिया सरोज से अपनी लवस्टोरी को लेकर खुलकर बोले हैं। रिंकू ने बताया कि कैसे एक इन्सीडेन्ट की वजह से उनकी प्रिया से शादी तय हो गई।

Manu Shukla
Published on: 10 Sept 2025 8:38 PM IST
पाँच छक्के जड़ने की वजह से मजबूत हुआ रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का प्यार, जाने पूरी प्रेम कहानी
X

Rinku Singh lovestory: लोकसभा सदस्य प्रिया सरोज अपने राजनैतिक कार्यों से ज्यादा रिंकू सिंह के साथ लव अफेयर को लेकर फेमस हैं। इसी साल जून 2025 में दोनों ने अपने प्यार को पारंपरिक रिश्ते में भी तब्दील कर लिया है। रिंकू और प्रिया ने जून महीने के दौरान लखनऊ में अपनी सगाई कर ली है। लेकिन शायद आपको ये जान के ताज्जुब होगा कि भारतीय टीम के इतने फेमस क्रिकेटर रिंकू सिंह को भी अपने प्यार को पाने के लिए खुद को साबित करना पड़ा था। दरअसल रिंकू ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि जब उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ़ 2023 आईपीएल में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर KKR को मैच जिताया था। तब जाके प्रिय सरोज के पिता तूफ़ानी सरोज को रिंकू सिंह का नाम पता चला था।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालाँकि उनके विवाह की कोई औपचारिक तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई लेकिन दोनों ने जून महीने में ही अपनी सगाई कर ली है। गौरतलब बात यह है कि रिंकू और प्रिया ने सगाई न होने तक अपने रिश्ते को काफ़ी प्राइवेट रखा था। अभी हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान रिंकू अपनी लवस्टोरी को लेकर खुलकर बोले हैं। रिंकू ने बताया कि कैसे जब उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 5 लगातार छक्के लगाकर kkr को मैच जिताया था। तब उनके प्रिया के साथ रिश्ते और मजबूत हो गए। प्रिया के पिता तूफ़ानी सरोज जो कि उत्तर प्रदेश के जाने-माने राजनेता हैं वो उस इन्सीडेन्ट के पहले रिंकू का नाम तक नहीं जानते थे। ऐसा तूफ़ानी की क्रिकेट में रुचि न होने के कारण था। लेकिन जब रिंकू ने 5 छक्के जड़े तो उनकी काबिलियत को पूरी दुनिया ने पहचाना साथ ही तूफ़ानी सरोज ने भी। इस घटना की वजह से प्रिया सरोज काफ़ी भावुक भी हो गई थी। फ़िलहाल रिंकू एशिया कप दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए हैं। और टूर्नामेंट जीतकर आने के प्रयास में हैं।

एक इन्सीडेन्ट ने बदल दी रिंकू की लाइफ

रिंकू सिंह ने बताया कि कैसे आईपीएल 2023 के दौरान गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच के बाद से ही उनकी लाइफ पूरी तरह चेंज हो गई। लोग रिंकू को पहचानने लगे, उनके फैंस बढ़ गए, सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ गई। उनका प्यार भी और मजबूत हो गया और अब तो उनकी शादी भी होने वाली है। रिंकू ने बताया कि 26 साल की उम्र तक उन्होंने जितनी भी मेहनत की थी। उस सारी मेहनत का फल उन्हें एक ही रात में मिल गया। रिंकू अपनी सफलता का श्रेय हर चीज से बढ़कर यश दयाल के खिलाफ लगाए गए 5 छक्कों को देते है।

सोशल मीडिया के जरिए मिले थे रिंकू-प्रिया

इंटरव्यू के दौरान रिंकू सिंह ने यह भी बताया कि वो प्रिया से कैसे मिले थे। रिंकू के अकॉर्डिंग उन्होंने अपने फैनपेज पर प्रिया की स्टोरी देखी थी, जोकि प्रमोशन के लिए लगाई गई थी। रिंकू को देखते ही प्रिया से प्यार हो गया तो उन्होंने अपने फैनपेज वाले अकॉउन्ट से प्रिया को अप्रोच कराया कि वो खुद भी उनकी स्टोरी प्रोमोशन के लिए लगाएंगे। रिंकू ने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी प्रिया से बातचीत हो सके। स्टोरी प्रोमोशन के जरिए ही दोनों में बातचीत शुरू हो गई। प्रारंभ में तो रिंकू को पता ही नहीं था कि लड़कियों से बात कैसे की जाती है। तो रिंकू से अपने दोस्त नीतीश राणा की हेल्प से लड़कियों से बातचीत करने की टिप्स ली। देखते ही देखते दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई और अब तो शादी में तब्दील होने वाली है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Manu Shukla
ABOUT THE AUTHOR

Manu Shukla

Former News Publisher Mail ID - shukladm16@gmail.comshukladm16@gmail.com

Manu Shukla is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story