×

भावुक कर देगी रिंकू सिंह की कहानी: कैसे एक साधारण लड़के ने मेहनत से बनाई क्रिकेट में अपनी जगह

Rinku Singh Jivani: क्रिकेट ने कई सितारों को जन्म दिया है। इसमें से ही एक नाम रिंकू सिंह का है। रिंकू ने अपनी मेहनत से खेल जगत मैं खूब नाम कमाया है।

Ragini Sinha
Published on: 8 Jun 2025 2:01 PM IST (Updated on: 8 Jun 2025 2:02 PM IST)
Rinku Singh ki jivani
X

Rinku Singh ki jivani (Social Media)

Rinku Singh Ki Jivani: भारत में क्रिकेट के लाखों फैंस है और इस खेल ने कई सितारों को जन्म दिया है। इसमें से ही एक नाम रिंकू सिंह का है।

रिंकू सिंह एक सामान्य परिवार से आते हैं। उन्हेंने अपने जुनून, मेहनत और समर्पण से क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है।


कौन हैं रिंकू कुमार सिंह

रिंकू कुमार सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ में हुआ था। वह बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और कभी-कभी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। रिंकू घरेलू क्रिकेट में यूपी की टीम से खेलते हैं और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है। रिंकू को उनकी दमदार फिनिशिंग और आखिरी ओवरों में मैच पलटने की काबिलियत के लिए जाना जाता है। वे युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं।

रिंकू सिंह का शुरुआती जीवन

बचपन में रिंकू सिंह की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि रिंकू को अपने पिता के काम में हाथ बंटाना पड़ता था। कई बार उन्होंने झाड़ू-पोंछा करने तक का काम भी किया है, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कभी नहीं रुका। रिंकू बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने क्रिकेट में टेनिस बॉल खेलकर शुरुआत की और धीरे-धीरे स्थानीय टूर्नामेंट में नाम कमाया। उनके कोच और आसपास के लोग उनकी प्रतिभा को देखकर हैरान हो जाते थे।


क्रिकेट करियर की शुरुआत

रिंकू सिंह ने 2014 में उत्तर प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह किसी भी परिस्थिति में टीम को उबारने की क्षमता रखते हैं।

रिंकू सिंह की IPL में एंट्री और सफलता

  • रिंकू सिंह ने IPL में पहली बार 2017 में Kings XI Punjab की ओर से एंट्री की। हालांकि, उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। बाद में 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें खरीदा।
  • 2023 का IPL उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। केकेआर की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में लगातार 5 छक्के मारकर इतिहास रच दिया। उस मैच में उन्होंने आखिरी ओवर में 28 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
  • इस प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात हीरो बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई और क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी उनकी बल्लेबाजी की जमकर सराहना की।

रिंकू सिंह का टीम इंडिया में चयन

उनके दमदार प्रदर्शन के चलते रिंकू सिंह को 2023 में भारतीय T20 टीम में जगह मिली। उन्होंने आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ IPL ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खुद को साबित कर सकते हैं। उनकी तेज रन बनाने की काबिलियत और फिनिशर की भूमिका ने उन्हें टीम इंडिया में एक खास जगह दिलाई है।

रिंकू सिंह की उपलब्धियां

  • IPL 2023 में एक ओवर में 5 छक्के
  • घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाना
  • भारत की T20 टीम में चयन
  • ‘फिनिशर’ की भूमिका में भरोसेमंद खिलाड़ी बनना

रिंकू सिंह सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं उन लाखों युवाओं के लिए जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को जीना चाहते हैं।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story