TRENDING TAGS :
IND vs ENG test test series: टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब यशस्वी जायसवाल, द्रविड़ और सहवाग का महारिकॉर्ड निशाने पर
IND vs ENG test test series: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं। उनके निशाने पर भारत के दो महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड है। अब तक यशस्वी जायसवाल ने 19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 52.88 की औसत से 1,798 रन बनाए हैं।
IND vs ENG test test series Yashasvi Jaiswal (Photo: Social Medai)
IND vs ENG test test series: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा शुभमन गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बनाएं गए है। उनकी अगुवाई में एक नए युग की शुरुआत होगी। इस दौरे की शुरुआत 20 जून से होगी। इस बार फैंस की नजरें यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से ही टेस्ट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरे पर भी यशस्वी जायसवाल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इस दौरे पर जायसवाल के निशाने पर एक महारिकॉर्ड भी होगा।
19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 1,798 रन
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं। उनके निशाने पर भारत के दो महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड है। अब तक यशस्वी जायसवाल ने 19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 52.88 की औसत से 1,798 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 शतक और 10 अर्धशतक लगाएं हैं, जिसमें 2 दोहरे शतक भी शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 214 का रहा है। टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने के लिए यशस्वी जायसवाल को 202 रन और चाहिए।
द्रविड़ और सहवाग का रिकॉर्ड निशाने पर
वह अपनी अगली 3 पारियों में ऐसा कर लेते है। तो वह राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। द्रविड़ और सहवाग ने संयुक्त रूप से 40-40 पारियों में 2000 टेस्ट रन पूरे किए थे। अगर जायसवाल 39 या उससे कम पारियों में आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इस सूची में तीसरे स्थान पर गौतम गंभीर हैं, उन्होंने यह उपलब्धि 43 पारियों में हासिल की थी। वहीं विजय हजारेने 26 टेस्ट की 43 पारियों में ऐसा काम किया था।
अब तक का जायसवाल का टेस्ट में सफर
यह काम सुनील गावस्कर ने 23 टेस्ट की 44 पारियों में किया था। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 32 टेस्ट की 44 पारियों में मुकाम हाासिल किया था। अभी तक जायसवाल छह सीरीज खेल चुके हैं, जिसमें तीन सीरीज घरेलू धरती पर और तीन विदेशी धरती पर खेली है। वेस्टइंडीज दौरे पर डेब्यू करने के बाद जायसवाल के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा बुरे सपने की तरह रहा, लेकिन उसके बाद घर पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 712 रन बनाए थे। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों में 189, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में 190 और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 391 रन बनाए थे।


