यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, दो आईपीएल सीजन में पांच बार पारी की शुरुआत बाउंड्री से करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Yashasvi Jaiswal created history: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने IPL 2025 में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वे दो अलग-अलग सीजन में पांच बार पारी की शुरुआत बाउंड्री से करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जानिए उनका अब तक का आईपीएल प्रदर्शन।

Harsh Sharma
Published on: 21 May 2025 11:26 AM IST
Yashashvi jaiswal classic shots
X

Yashashvi jaiswal classic shots 

Yashasvi Jaiswal created history: आईपीएल 2025 का सफर राजस्थान रॉयल्स ने शानदार अंदाज में समाप्त किया। टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर सीजन का अंत जीत के साथ किया। इस मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो अब तक आईपीएल के 18 साल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के दो अलग-अलग सीजन में पांच बार पारी की शुरुआत बाउंड्री लगाकर की है। इससे पहले उन्होंने यह कारनामा आईपीएल 2023 में किया था और अब 2025 में दोहराया। इसी के साथ वह इस रिकॉर्ड को दो बार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पारी की शुरुआत चार बार बाउंड्री से की थी

इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ियों में वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, सुनील नारायण और फिल सॉल्ट (2025) शामिल हैं, जिन्होंने पारी की शुरुआत चार बार बाउंड्री से की थी। लेकिन यशस्वी ने इस मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 2025 सीजन में आरसीबी के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का, जबकि पंजाब किंग्स, केकेआर और सीएसके के खिलाफ मैचों में पहली गेंद पर चौका जड़ा।

यशस्वी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा

इस सीजन में यशस्वी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने 14 मैचों में 43 के औसत से कुल 559 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन रहा। अगर उनके अब तक के आईपीएल करियर की बात करें तो यशस्वी ने 66 मैचों में 2166 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.38 और स्ट्राइक रेट 152.86 का है। उन्होंने 15 अर्धशतक और दो शतक जमाए हैं, वहीं उनके बल्ले से 258 चौके और 92 छक्के भी निकले हैं। यशस्वी की यह निरंतरता और आक्रामकता उन्हें आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का मजबूत स्तंभ बना सकती है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story