BMW-3 Series Edition: 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में BMW 3-सीरीज एडिशन लॉन्च

BMW-3 Series Edition Launched : मॉडल BMW के किसी भी शोरूम में उपलब्ध नजर नहीं आएंगे बल्कि कंपनी अपनी इन लग्जरी कारों को ग्राहकों द्वारा बुकिंग के जरिए ऑनलाइन शॉप के माध्यम से बेचेगी।

Jyotsana Singh
Published on: 22 Aug 2025 12:48 PM IST
BMW-3 Series Edition Launched
X

BMW-3 Series Edition Launched (Image Credit-Social Media)

BMW-3 Series Edition Launched: जर्मन बहुराष्ट्रीय कंपनी BMW (बवेरियन मोटर वर्क्स) अपने वैश्विक स्तर पर 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 3-सीरीज के लॉन्ग व्हीलबेस और स्पोर्टी M340i के ’50 याहरे एडिशन’ नाम से दो नए स्पेशल एडिशन लॉन्च किए हैं। याहरे एक जर्मन शब्द है, जिसका अर्थ होता है साल है। इन स्पेशल एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई एडवांस फीचर्स को शामिल कर बदलाव किए गए हैं। लिमटेड एडिशन के तहत कंपनी ने इन नए मॉडल के केवल 50 यूनिट्स ही बिक्री के लिए पेश करेगी। साथ ही ये मॉडल BMW के किसी भी शोरूम में उपलब्ध नजर नहीं आएंगे बल्कि कंपनी अपनी इन लग्जरी कारों को ग्राहकों द्वारा बुकिंग के जरिए ऑनलाइन शॉप के माध्यम से बेचेगी।

कितने अलग हैं दोनों स्पेशल एडिशन


BMW के इन दोनों स्पेशल एडिशन दोनों स्पेशल एडिशन याहरे के बीच अलग अलग खूबियों की बात करें तो इन दोनों ही मॉडल्स के बी-पिलर पर समान रूप से लेजर-एनग्रेव्ड बैज मौजूद मिलते हैं, जो उनके लिमिटेड एडिशन को दर्शाते हैं। वहीं M340i एडिशन में परफॉर्मेंस डोर पिन, हबकैप और काले M बैज वाले फेंडर के साथ स्पेशल बैज जैसे अपडेट्स मिलते हैं। वहीं BMW 330Li एडिशन में जोड़े गए लेटेस्ट अपडेट में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें और iDRIVE ऑपरेटिंग सिस्टम, 8.5 पर चलने वाला वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले, कार्बन फाइबर इंटीरियर ट्रिम के साथ M हाई-ग्लॉस शैडोलाइन एलिमेंट्स और 3D ऑग्मेंटेड व्यू नेविगेशन वाला हेड-अप डिस्प्ले शामिल है।

50 याहरे एडिशन फीचर

BMW50 याहरे एडिशन में शामिल फीचर्स की बात करें तो दोनों एडिशन आधुनिक कलर स्कीम के साथ उपलब्ध हैं जिसमें शामिल वर्नास्का लेदर अपहोल्स्ट्री इन्हें और अधिक क्लासिक लुक प्रदान करती है।


इस एडिशन के ग्राहकों को BMW 3.0 CSL का 1ः18 स्केल मॉडल भी मिलेगा, जिसमें जेट ब्लैक 19-इंच अलॉय व्हील, कस्टम की-फॉब, कार्बन फाइबर ट्रिम्स और लाल ब्रेक कैलिपर्स जैसे शानदार आधुनिक फीचर्स शामिल हैं

वहीं BMW M340i के परफॉर्मेंस में सुधार के लिए कंपनी ने BMW का एक्सड्राइव ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम, M स्पोर्ट डिफरेंशियल, एडाप्टिव सस्पेंशन और परफॉर्मेंस ब्रेक जैसी खूबियों को जोड़ा हैं। यह लग्जरी सेडान एडवांस्ड कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ 14.9-इंच कर्व्ड टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसी खूबियों के साथ पेश की गई है।

50 याहरे एडिशन इंजन

50 याहरे एडिशन के दोनों मॉडल में शामिल इंजन की बात करें तो इसके M340i एडिशन में हाई लेवल परफॉर्मिंग 3.0-लीटर स्ट्रेट सिक्स टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (374hp/500nm) मिलता है। यह इंजन मात्र 4.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

जबकि इसके 330Li M स्पोर्ट एडिशन में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को जोड़ा गया है। ये इंजन अधिकतम 258hp की पावर और 400NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन सेटअप के साथ यह मॉडल 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड मात्र 6.2 सेकेंड में पकड़ सकता है।

50 याहरे एडिशन कीमत


BMW कंपनी ने 50 याहरे एडिशन के 330Li M स्पोर्ट स्पेशल एडिशन को 64 लाख और M340i एडिशन 76.90 लाख एक्स-शोरूम कीमत पर उतारती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Admin 2

Admin 2

Next Story