Honda Activa Ka EMI Offer: सिर्फ ₹2,394 की मासिक किस्त में घर लाएं एक्टिवा, जानिए पूरी डिटेल्स

Honda Activa Ka EMI Offer: अब सिर्फ ₹2,394 की मासिक EMI में खरीदें भरोसेमंद Honda Activa। जानिए कीमत, लोन, वेरिएंट और इसकी खूबियों की पूरी जानकारी।

Jyotsana Singh
Published on: 13 Nov 2025 5:17 PM IST
Honda Activa Ka EMI Offer: सिर्फ ₹2,394 की मासिक किस्त में घर लाएं एक्टिवा, जानिए पूरी डिटेल्स
X

Honda Activa Ka EMI Offer

Honda Activa Ka EMI Offer: अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज के आवागमन के लिए एक भरोसेमंद, माइलेज में बढ़िया और आरामदायक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda Activa शायद आपकी पहली पसंद होगी। भारतीय सड़कों पर यह स्कूटर पिछले दो दशकों से लोगों की पहली पसंद और भरोसे का प्रतीक बन चुका है। चाहे युवा हो या बुजुर्ग एक्टिवा हर किसी के लिए सुविधाजनक और टिकाऊ विकल्प है।

अगर आप इसे एकमुश्त खरीदने की बजाय लोन पर लेना चाहते हैं, तो यहां जानिए पूरी जानकारी कीमत, EMI, लोन और एक्टिवा की खूबियों के बारे में -

Honda Activa के वेरिएंट और कीमत

होंडा एक्टिवा बाजार में तीन वेरिएंट में आती है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल ₹74,619 रुपये में मिलता है। वहीं DLX मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹84,272 रुपये है। अगर आप इसके Smart वेरिएंट को चुनते हैं तो इसकी कीमत ₹87,944 रुपये है।

स्टैंडर्ड और डीएलएक्स मॉडल दोनों में किक और सेल्फ स्टार्ट दोनों का विकल्प है, जबकि स्मार्ट वेरिएंट में केवल सेल्फ स्टार्ट दिया गया है। खास बात यह है कि स्मार्ट मॉडल में चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि इसमें स्मार्ट की सिस्टम मिलता है। इसमें बस एक बटन दबाइए और स्कूटर स्टार्ट।

ये है लोन और डाउन पेमेंट की जानकारी

अगर आप Honda Activa DLX मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत ₹84,272 रुपये है। इस पर आपको लगभग ₹75,845 रुपए तक का लोन मिल सकता है। आपको सिर्फ ₹9,000 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। अगर आप इससे ज्यादा डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपकी EMI और ब्याज दोनों कम हो जाएंगे। अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस अलग हो सकती है। आइए जानते हैं लोन लेने से पहले उसके नियम और शर्तों के बारे में -

तीन साल के लोन पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी

अगर आप एक्टिवा को 9 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन लेकर खरीदते हैं, तो इसकी EMI लोन अवधि के अनुसार बदलती है।

एक साल के लोन पर हर महीने ₹6,583 रुपये चुकाने होंगे, जिससे साल भर में ₹3,720 रुपये ब्याज के रूप में ज्यादा देने पड़ेंगे।

दो साल के लोन पर हर महीने ₹3,439 रुपये की किस्त बनेगी और ब्याज लगभग ₹7,259 रुपये होगा।

अगर आप तीन साल का लोन लेते हैं, तो हर महीने ₹2,394 रुपये की EMI देनी होगी और तीन साल में कुल ₹10,899 रुपए ब्याज देना होगा। चार साल की अवधि चुनने पर EMI ₹1,873 रुपये तक घट जाती है, लेकिन ब्याज ₹14,639 रुपये तक बढ़ जाएगा।

अगर आप हर महीने का बोझ कम रखना चाहते हैं, तो ज्यादा डाउन पेमेंट कर सकते हैं, जिससे EMI घट जाएगी।

Honda Activa क्यों है लोगों की पहली पसंद

होंडा एक्टिवा अपने भरोसे, टिकाऊपन और माइलेज के लिए जानी जाती है। इसका इंजन स्मूद और लंबे समय तक चलने वाला है। सिटी ट्रैफिक में भी यह आराम से चलती है और ईंधन की खपत भी कम करती है। इसका माइलेज करीब 45 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक रहता है। यह खूबी इसे दैनिक उपयोग के लिए किफायती विकल्प बनाती है। एक्टिवा की सबसे बड़ी खासियत इसका लो मेंटेनेंस खर्च है। सालों तक इस्तेमाल के बाद भी यह ज्यादा खर्च नहीं मांगती और इसकी रीसेल वैल्यू भी बाजार में बढ़िया मिल जाती है। पुरानी एक्टिवा स्कूटर भी सेकेंड हैंड मार्केट में अच्छी कीमत पर बिक जाती है। नए मॉडल्स में कंपनी ने कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं जैसे Silent Start with ACG, Fuel Injection System और Smart Key Technology जैसे फीचर्स इसे बेहद खास बनाते थे।

स्मार्ट की फीचर के साथ आप स्कूटर को बिना चाबी के स्टार्ट कर सकते हैं, साथ ही इसमें एंटी-थेफ्ट लॉकिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह सुरक्षा के लिहाज से काफी उपयोगी फीचर है।

अगर आप आने वाले महीनों में एक भरोसेमंद स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो होंडा एक्टिवा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह स्कूटर न सिर्फ माइलेज में बेहतर है बल्कि लंबे समय तक चलने वाला और कम खर्च वाला बेहतर विकल्प भी है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई EMI, ब्याज दर और लोन से जुड़ी जानकारी में अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों की नीतियों के अनुसार अंतर हो सकता है। लोन लेने से पहले सभी शर्तें और दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।

1 / 6
Your Score0/ 6
Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story