TRENDING TAGS :
iPhone 17 Series Launch: iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro लॉन्च, जानें प्री-ऑर्डर डिटेल्स
iPhone 17 Series Launch: Apple ने अपने 9 सितंबर को हुए ‘Awe Dropping’ लॉन्च इवेंट में ऑल न्यू iPhone 17 सीरीज
iPhone 17 Series Launch(photo-social media)
iPhone 17 Series Launch: Apple ने अपने 9 सितंबर को हुए ‘Awe Dropping’ लॉन्च इवेंट में ऑल न्यू iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया है। इस बार नए लाइनअप में कंपनी ने चार नए मॉडल iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max लॉन्च किए है। इस बार बिल्कुल नया iPhone Air लॉन्च किया है जो एप्पल का सबसे पतला आईफोन है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने बैंक ऑफर्स की भी घोषणा की है जिसका इस्तेमाल करके आप सीरीज के किसी भी डिवाइस को काफी सस्ते में खरीद पाएंगे। चलिए इसकी आर्डर डिटेल पर नजर डालते हैं।
iPhone 17 सीरीज: प्री-ऑर्डर
iPhone 17 सीरीज को भारत में आप 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से प्री-ऑर्डर कर पाएंगे। जबकि 19 सितंबर से यह ये नई सीरीज स्टोर्स के पास खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। शुरुआती फेज में यह सीरीज भारत सहित अमेरिका, यूके, चीन, जापान, जर्मनी और अन्य 63 देशों में सेल की जाएगी। जबकि बाकी कुछ देशों में इस नई सीरीज की सेल 26 सितंबर से होने वाली है।
iPhone 17 सीरीज की भारत में कीमत
अगर आप भी iPhone 17 सीरीज को कम पैसो में खरीदना चाहते हैं तो कुछ बैंक ऑफर्स को चेक आउट करना चाहिए। कंपनी ने नई सीरीज के साथ जबरदस्त बैंक ऑफर्स की घोषणा की है जहां कंपनी American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स पर सीधे 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं आप सीरीज के किसी भी फोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकेंगे। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के साथ तो डिवाइस पर कंपनी ₹64,000 तक का डिस्काउंट भी देगी। ये डिस्काउंट आप जो फोन एक्सचेंज कर रहे हैं उसकी कंडीशन पर निर्भर करता है।
ऑफलाइन और ऑनलाइन रहेंगे ये ऑप्शन
नई वाली iPhone 17 सीरीज को आप Apple की वेबसाइट और देशभर में मौजूद Apple BKC (मुंबई), Apple Saket (दिल्ली), Apple Hebbal (बेंगलुरु), Apple Koregaon Park (पुणे) स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो सीरीज के किसी भी डिवाइस को ई कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart और Vijay Sales जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी ले सकते हैं।


