TRENDING TAGS :
Tata Nexon vs Maruti Brezza: कीमत, माइलेज और सेफ्टी में डेली यूज़ के लिए कौन बेहतर?
डेली ऑफिस यूज़ के लिए कौन सी SUV बेस्ट है: Tata Nexon या Maruti Brezza — कीमत, माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स के आधार पर जानें कौन है ज्यादा समझदारी भरा विकल्प।
SUV: अगर आप रोज़ाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक भरोसेमंद और आरामदायक SUV खरीदने का प्लान बना रहें हैं, तो मौजूदा समय की बेहद पॉपुलर कारें Tata Nexon और Maruti Suzuki Brezza दोनों ही शानदार विकल्प हैं। ये दोनों कॉम्पैक्ट SUVs भारतीय सड़कों पर भरोसे, माइलेज और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन रोज़ाना के ट्रैफिक, ईंधन खर्च और मेंटेनेंस को देखते हुए कौन-सी गाड़ी ज्यादा समझदारी भरा चुनाव होगी? आइए जानते हैं दोनों में क्या खास है और ऑफिस गोअर्स के लिए इन दोनों कारों में कौन सी SUV बेहतर साबित होती है-
Nexon वर्सेज Brezza इंजन और परफॉर्मेंस
Tata Nexon दो इंजन ऑप्शन 1.2 L टर्बो पेट्रोल और 1.5 L डीजल इंजन के साथ आती है। दोनों ही इंजन मैनुअल, AMT और DCT ट्रांसमिशन के साथ मिलते हैं। Nexon का टर्बोचार्ज्ड इंजन ओवरटेकिंग या हाईवे ड्राइव के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। दूसरी तरफ Maruti Brezza में 1.5 L K15C पेट्रोल इंजन है जो माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी ड्राइविंग बेहद रिफाइंड और स्मूद है, खासकर शहर के ट्रैफिक के लिए बेहतरीन विकल्प है। अगर आपका ज्यादातर समय ऑफिस के आने-जाने में शहर के बीच ट्रैफिक में बीतता है, तो Brezza की ड्राइविंग फील ज्यादा कम्फर्टेबल साबित होगी। ।
Nexon वर्सेज Brezza माइलेज
ऑफिस आने-जाने वालों के लिए माइलेज सबसे अहम फैक्टर होता है। Maruti Brezza का पेट्रोल वर्जन लगभग 19.8 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि इसका CNG मॉडल 25.51 किलोमीटर प्रति केजी तक का दावा करता है। Tata Nexon का पेट्रोल वर्जन 17 से 18 kmpl तक का माइलेज देता है और इसका डीजल वर्जन 24.08 kmpl तक का। यानी अगर आपकी डेली रनिंग ज्यादा है और डीजल फ्यूल आपका विकल्प हो सकता है, तो Nexon एक किफायती चुनाव है। लेकिन पेट्रोल या CNG ऑप्शन चाहने वालों के लिए Brezza ज्यादा किफायती साबित होगी।
Nexon वर्सेज Brezza फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Tata Nexon में फीचर्स का लेवल बेहद प्रीमियम है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और JBL साउंड सिस्टम जैसी हाई-एंड सुविधाएं मिलती हैं। Maruti Brezza भी फीचर-रिच है लेकिन ज्यादा प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ आती है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स हैं। यानी अगर आप गैजेट्स और टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं तो Nexon ज्यादा आधुनिक लगेगी, लेकिन Brezza रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा सरल और सुविधाजनक महसूस होती है।
Nexon वर्सेज Brezza सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में Tata Nexon भारतीय बाजार में मिसाल है। इसे Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है। वहीं Maruti Brezza को 4-स्टार रेटिंग मिली है। Nexon का बॉडी स्ट्रक्चर मजबूत और सॉलिड है, जो दुर्घटना की स्थिति में बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। हालांकि, जब बात आफ्टर-सेल्स सर्विस की आती है, तो Maruti Brezza अपने विशाल सर्विस नेटवर्क और आसान पार्ट्स उपलब्धता के कारण ग्राहकों के लिए झंझट-मुक्त विकल्प बन जाती है। Tata की सर्विस क्वालिटी पिछले कुछ सालों में सुधरी है, लेकिन Maruti अब भी इस क्षेत्र में आगे है।
Nexon वर्सेज Brezza प्राइस
Tata Nexon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 7.32 लाख है, जबकि Maruti Brezza ₹ 8.26 लाख से शुरू होती है। Nexon का टॉप वेरिएंट ₹ 13.79 लाख तक जाता है, वहीं Brezza का टॉप वेरिएंट ₹ 12.86 लाख तक उपलब्ध है। अगर आपका बजट थोड़ा सीमित है, तो Nexon शुरुआती कीमत में बेहतर वैल्यू देती है। हालांकि, Brezza का सर्विस नेटवर्क और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे लंबे समय में फायदेमंद बना देता है। साथ ही Maruti की रीसेल वैल्यू हमेशा से मजबूत रही है, जो रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अतिरिक्त भरोसा देती है।
डेली ऑफिस यूज़ के लिहाज से कौन बेहतर?
अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं जो रोज़ाना के ट्रैफिक में स्मूद चले, कम ईंधन खर्च करे और सर्विस की चिंता न रहे, तो Maruti Brezza एक भरोसेमंद चुनाव है। वहीं अगर आप ड्राइविंग का आनंद, सेफ्टी और फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो Tata Nexon आपकी पसंद बन सकती है। Nexon हाईवे पर बेहतर हैंडलिंग देती है, जबकि Brezza शहर के अंदर ज्यादा आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव कराती है।


