TRENDING TAGS :
itel Super 26 Ultra Launch: 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार से कम
itel Super 26 Ultra Launch: itel Super 26 Ultra को बुधवार को कंपनी ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है।
itel Super 26 Ultra Launch(photo-social media)
itel Super 26 Ultra Launch: itel Super 26 Ultra को बुधवार को कंपनी ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। ये नया हैंडसेट 6.78-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें Unisoc T7300 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज दिया गया है। itel Super 26 Ultra चार कलर ऑप्शन्स में आता है और इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है। चलिए इसके फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं।
जानें itel Super 26 Ultra कीमत और उपलब्धता
itel Super 26 Ultra अब नाइजीरिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी ऑफिशियल सेल 15 सितंबर से शुरू की जाएगी। ये डिवाइस बेज, ब्लू, गोल्ड और ग्रे कलर ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। बांग्लादेश की MobileDokan वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, itel Super 26 Ultra के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः BDT 19,990 (लगभग 14,900 रुपये) और BDT 21,990 (लगभग 15,900 रुपये) होगी।
मिलेंगे ये फीचर्स
itel Super 26 Ultra में 6.78-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिला है और इसमें 'रेन-प्रूफ' फीचर भी है, जिससे गीली स्क्रीन पर भी फोन इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्टफोन 6nm Unisoc T7300 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। इसके कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स भी दिए गए है। इस हैंडसेट को IP65 रेटिंग मिली है, यानी ये डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट भी है। itel Super 26 Ultra को कंपनी ने छह साल तक 'स्टेबल' परफॉर्मेंस दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में NFC, Wi-Fi, Bluetooth और एक इन्फ्रारेड (IR) ट्रांसमीटर शामिल है, जिससे होम अप्लायंसेस को कंट्रोल किया गया है। फोन में AI फीचर्स जैसे AI कैमरा इरेजर, सर्किल टू सर्च और Itel का इन-हाउस AI असिस्टेंट Sola भी हैं। ये स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है। ये 6.8mm स्लिम स्मार्टफोन है।


