TRENDING TAGS :
itel Super Guru 4G Max Launch: AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ सस्ता itel Super Guru 4G Max फ़ोन, जानें कीमत और फीचर्स
itel Super Guru 4G Max Launch: आज के समय में जहां लोग अपने फ़ोन में ज्यादा फीचर चाहते हैं तो वहीं उनके फ़ोन की प्राइस भी ज्यादा होती है।
itel Super Guru 4G Max Launch(photo-social media)
itel Super Guru 4G Max Launch: आज के समय में जहां लोग अपने फ़ोन में ज्यादा फीचर चाहते हैं तो वहीं उनके फ़ोन की प्राइस भी ज्यादा होती है। ऐसे में सभी लोग कम प्राइस में अच्छे फीचर वाला फ़ोन खरीदना चाहते हैं। परन्तु अब बाजार में कम कीमत वाला Super Guru 4G Max को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कीं पहला AI-इनेबल्ड Feature Phone है। इसके साथ ही डिवाइस का बिल्ट-इन AI असिस्टेंट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दिए गए वॉइस कमांड पर शानदार रिस्पांस देता है। इसमें आपको बड़ी डिस्प्ले भी देखने को मिलती है, चलिए इसकी कीमत और फीचर्स पर नजर डालते हैं।
जानें itel Super Guru 4G Max कीमत
itel Super Guru 4G Max की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 2,099 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं। यह फ़ोन ब्लैक, शैम्पेन गोल्ड और ब्लू जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है। अगर आप बैंक ऑफर का इस्तेमाल करते हो तो आपको कई डिस्काउंट भी देखने को मिलेंगे।
मिलेंगे ये फीचर्स
डिस्प्ले: डिस्प्ले की बात करें तो itel Super Guru 4G Max में 3-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। जिसमें आप कोई भी वीडियो देख कर एन्जॉय कर सकते हैं।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ ही 2000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ ही ब्रांड ने टाइप-C चार्जर भी दिया है।
कनेक्टिविटी: मोबाइल में डुअल 4G सिम स्लॉट्स लगाए गए हैं। यानी जिन यूजर्स को दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग करने की इच्छा है वे सिम कार्ड लगा कर अच्छी तरह इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो itel Super Guru 4G Max फोन VGA कैमरा के साथ आता है। जिससे आप आराम से फोटो ले सकते हो, वह भी क्वालिटी के साथ।
AI असिस्टेंट फीचर: itel Super Guru 4G Max में AI असिस्टेंट है। जिसमें आप हिंदी और इंग्लिश दोनों में अपना कमांड दे सकते हो। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप कॉल करने, अलार्म सेट करने, मैसेज भेजने और पढ़ने, कैमरा खोलने, म्यूजिक और वीडियो चलाने में उपयोग में ले सकते हो।


