मात्र ₹999 टोकन अमाउंट के साथ भारत में लॉन्च हुआ इटली का धांसू पेट्रोल इंजन स्कूटर

₹999 टोकन अमाउंट पर लॉन्च हुआ इटली का VLF Mobster 135 स्कूटर। दमदार इंजन, स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ युवाओं के लिए खास।

Jyotsana Singh
Published on: 30 Sept 2025 1:37 PM IST
VLF Mobster 135 India launch
X

VLF Mobster 135 India Launch (Image Credit-Social Media)

VLF Mobster 135 India Launch: भारतीय स्कूटर बाजार अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट शामिल होने के साथ ही बड़े बदलाव से गुजर रहा है। यहां ग्राहक अब सिर्फ माइलेज और बेसिक फीचर्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के कॉम्बिनेशन को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। इसी ट्रेंड को भुनाते हुए इटली की कंपनी Motohaus ने भारतीय बाजार में अपना नया और पेट्रोल इंजन के साथ प्रीमियम स्कूटर VLF Mobster 135 लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर न केवल दमदार इंजन और स्पोर्टी डिजाइन लेकर आया है। बल्कि इसमें कई ऐसे एडवांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं जो इसे युवाओं और टेक-फ्रेंडली ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकते हैं। आइए जानते हैं इटली के इस अत्याधुनिक फीचर्स से लैस स्कूटर VLF Mobster 135 से जुड़े डिटेल्स के बारे में -

VLF Mobster 135 डिजाइन और फीचर्स

VLF Mobster 135 का डिजाइन आधुनिक और स्पोर्टी लुक के साथ तैयार किया गया है। इसमें 155 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस और 797 मिमी की सीट हाइट दी गई है। जिससे यह खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइडिंग करने में सक्षम है। साथ ही यह रोज़ाना की राइडिंग के लिए आरामदायक साबित होता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ड्यूल-चैनल ABS और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी एडवांस सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं मॉडर्न लुक और राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें एलईडी लाइट्स, ड्यूल गैस-चार्ज्ड रियर शॉक एब्जॉर्बर और पांच इंच का TFT डिस्प्ले शामिल किया गया है। इस डिस्प्ले पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, की-लेस इग्निशन और ऑटो स्टार्ट और स्टॉप जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह स्कूटर ग्रे, व्हाइट, रेड और फ्लोरोसेंट येलो जैसे रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है।

VLF Mobster 135 इंजन और परफॉर्मेंस


इटली की इस कंपनी ने इस स्कूटर में 125cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 12.1 बीएचपी की पावर और 11.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ स्कूटर 105 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक आसानी से पहुंच सकता है। कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर लगभग 46 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी देने में सक्षम है। जिससे यह परफॉर्मेंस और ईंधन क्षमता के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है। लंबी दूरी की यात्राओं के लिए इसमें 8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इसे बाजार में और भी ज्यादा मजबूत विकल्प बनाता है।

VLF Mobster 135 कीमत और बुकिंग

भारतीय बाजार में VLF Mobster 135 को 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत केवल पहले 2,500 ग्राहकों के लिए है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर लगभग 1.38 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी ने ग्राहकों के लिए बुकिंग को भी आसान बनाया है, क्योंकि इसे सिर्फ ₹999 में बुक किया जा सकता है। डिलीवरी का काम नवंबर 2025 से शुरू किया जाएगा। Motohaus ने इस स्कूटर को लॉन्च करते समय आफ्टर-सेल्स सर्विस और भरोसे का भी ध्यान रखा है। कंपनी ने Mobster 135 पर चार साल या 40,000 किलोमीटर तक की वारंटी देने की घोषणा की है। इसके साथ एक साल का रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) भी शामिल है, ताकि ग्राहकों को जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके।

भारतीय बाजार में इनसे होगा मुकाबला


VLF Mobster 135 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के साथ ही इसका सीधा मुकाबला कुछ लोकप्रिय स्कूटर्स से तय माना जा रहा है। होंडा एक्टिवा 125 अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत सर्विस नेटवर्क की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है, हालांकि फीचर्स के मामले में यह Mobster से पीछे है। सुजुकी एक्सेस 125 भी संतुलित परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ मजबूत विकल्प है, मगर प्रीमियम टेक्नोलॉजी की कमी इसे Mobster 135 से कमतर बना देती है। टीवीएस एनटॉर्क 125 पहले से ही युवाओं के बीच स्टाइल और कनेक्टेड फीचर्स की वजह से लोकप्रिय है, और यह स्कूटर भी नए Mobster 135 का अहम प्रतिद्वंदी बनेगा।इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी Mobster 135 को चुनौती मिलेगी। बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब जैसे मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और इन्हें कम मेंटेनेंस और ग्रीन टेक्नोलॉजी की वजह से बढ़त हासिल है। हालांकि Mobster 135 पेट्रोल इंजन के साथ उन ग्राहकों को टारगेट करता है, जिन्हें हाई परफॉर्मेंस और स्पोर्टी फील चाहिए।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story