iPad WhatsApp App: iPad यूजर्स के लिए खुशखबरी! WhatsApp का डेडिकेटेड ऐप लॉन्च

iPad WhatsApp App: Apple के iPads में हमेशा से ही WhatsApp के लिए कोई खास ऐप नहीं होता था। यूज़र्स को टैबलेट पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म को एक्सेस करने के लिए वेब वर्शन चलाना पड़ता था।

Anjali Soni
Published on: 28 May 2025 3:35 PM IST
iPad WhatsApp App
X

iPad WhatsApp App(photo-social media)

iPad WhatsApp App: Apple के iPads में हमेशा से ही WhatsApp के लिए कोई खास ऐप नहीं होता था। यूज़र्स को टैबलेट पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म को एक्सेस करने के लिए वेब वर्शन चलाना पड़ता था। जिसकी वजह से यूजर्स को बहुत परेशानी होती थी, अब, 15 साल बाद, Meta ने आखिरकार iPads के लिए एक खास WhatsApp ऐप लॉन्च किया है। इसमें iPhones पर मिलने वाले फीचर्स के समान ही फीचर दिए गए हैं। चलिए इस नए ऐप के फीचर्स पर नजर डालते हैं।

iPad के लिए WhatsApp के फीचर्स

iPad के लिए WhatsApp अब ऐप स्टोर के ज़रिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ऐप का iPad वर्शन यूजर्स को 32 लोगों तक के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल करने की अनुमति देता है। इसके साथ ही आप अपनी स्क्रीन भी शेयर कर सकते हैं और iPad ऐप पर आगे और पीछे के कैमरे का उपयोग कर सकते हैं। फेस आईडी या पिन से लॉक करके प्राइवेसी बढ़ाने के लिए चैट लॉक सुविधा है। विशेष रूप से, iPad के लिए WhatsApp भी मल्टीटास्किंग के लिए iPadOS की स्टेज मैनेजर, स्प्लिट व्यू और स्लाइड ओवर जैसी सुविधाओं का उपयोग करता है। आप वेब ब्राउज़ करने या वीडियो देखने जैसे अन्य कार्य करते समय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप Apple के मैजिक कीबोर्ड और Apple पेंसिल के साथ भी काम करता है। इसके जरिए यूजर्स अब बड़ी स्क्रीन पर मीडिया फ़ाइलों और स्टेटस अपडेट का अच्छा अनुभव कर सकते हैं।

जानें अन्य जानकारी

मेटा के कहना है कि व्हाट्सऐप ऐप को आईपैड पर लाना यूज़र्स की ओर से मिले सबसे बड़ी रिक्वेस्ट में से एक था। सोशल मीडिया दिग्गज कथित तौर पर आईपैड के लिए एक नेटिव इंस्टाग्राम ऐप लाने पर भी काम कर रहा है जो एंड्रॉइड टैबलेट पर भी उपलब्ध नहीं है। फ़िलहाल इसकी सही लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story