Redmi 15 5G Launch Today: 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi का ये सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi 15 5G Launch Today: Xiaomi आज अपना सस्ता 5g फ़ोन लॉन्च करने वाली है, कंपनी Redmi 15 5G के नाम से दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है।

Anjali Soni
Published on: 19 Aug 2025 10:33 AM IST
Redmi 15 5G Launch Today
X

Redmi 15 5G Launch Today(photo-social media)

Redmi 15 5G Launch Today: Xiaomi आज अपना सस्ता 5g फ़ोन लॉन्च करने वाली है, कंपनी Redmi 15 5G के नाम से दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फ़ोन की प्राइस, डिज़ाइन और फीचर्स का खुलासा कर दिया है। यह फ़ोन आपको तीन कलर ऑप्शन में देखने को मिलेगा, जिसमें फ्रॉस्टेड व्हाइट, सैंडी पर्पल और मिडनाइट ब्लैक शामिल है। इस फ़ोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम भी हो सकती है। चलिए इसके फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं।

जानें Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के इस शानदार डिवाइस में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट फीचर मिलेगा। फोन में आपको 6.9-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, स्क्रीन को कुछ सर्टिफिकेशन भी मिलेंगे, जैसे TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली दिए जाएंगे। प्रोसेसर के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6s जेनरेशन 3 चिपसेट शामिल है। स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में 16GB तक रैम एक्सटेंशन किया है। कम कीमत में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा उपलब्ध है। डिवाइस में कई AI फीचर्स भी होंगे।

बैटरी

स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 33W वायर्ड चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि डिवाइस को 55.6 घंटे Spotify स्ट्रीमिंग, 23.5 घंटे YouTube प्लेबैक और 17.5 घंटे Instagram Reel देखने में इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस में डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 सर्टिफिकेशन और डॉल्बी-सर्टिफिकेशन ऑडियो भी शामिल है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Anjali Soni
ABOUT THE AUTHOR

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.comtheanjalisonisoni111@gmail. com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story