Famous Pizza Shop: 100 साल पुरानी पिज्जा की दुकान बिकने को तैयार, लेकिन मालिक ने रखी अनोखी शर्त

Famous Pizza Shop: न्यूयॉर्क के कोनी आइलैंड की 100 साल पुरानी पिज्जा दुकान ‘टोन्नों'स पिजेरिया’ अपनी पारिवारिक विरासत, कोयले की आंच में बने पिज्जा और सदियों पुरानी रेसिपी के लिए आज भी खास पहचान रखती है।

Newstrack Network
Published on: 8 Jun 2026 1:43 PM IST
New York Famous Pizza Shop
X

New York Famous Pizza Shop 

New York Famous Pizza Shop: न्यूयॉर्क के कोनी आइलैंड में सौ साल पुरानी पिज्जा की दुकान अगर बिकने वाली है, तो यह एक खबर भर नहीं है। वर्ष 1924 में इटली के नेपल्स से आए एंटोनियो पैरो ने टोन्नों'स पिजेरिया नाम की जो दुकान खोली थी, वह न सिर्फ आज भी उसी परिवार के पास है, बल्कि अब भी पुराने चूल्हे में कोयले की आंच में एक सदी पुरानी रेसिपी से तैयार पिज्जा को न्यूयॉर्क सिटी में सबसे स्वादिष्ट बताया जाता है। लगभग दो साल पहले तक भी यह दुकान सिर्फ नकदी ही लेती थी, लेकिन कोविड के समय से मालिकों ने क्रेडिट कार्ड स्वीकारना शुरू किया। बूढ़े हो चुके दो भाई और एक बहन, जो इस दुकान के मालिक हैं, इसे इसलिए बेचना चाहते हैं, क्योंकि इसे चलाने के लिए उनके पास अब लोग नहीं हैं। लेकिन उनकी शर्त है कि जो यह दुकान खरीदेगा, उसे पुराने तरीके से ही पिज्जा तैयार करना पड़ेगा।

दुकान की मालकिन मिसेज सिमिनिएरी कहती हैं कि उनके चाचा के पिता एंटोनियो पैरो 1903 में अमेरिका आने के बाद मैनहटन के स्पिंग स्ट्रीट के एक पिजेरिया में पिज्जा बनाते थे। वे पिज्जा कागजों में लपेटकर प्रवासी इतालवियों को बेचने जाते थे, जो पास की ही बस्तियों में रहते थे। पिज्जा के इतिहास के जानकार और पिज्जा टुडे मैग्जीन में कॉलम लिखने वाले स्कॉट वायनर कहते हैं, 'टोन्नों'स पिजेरिया अमेरिका में पिज्जा की शुरुआती दुकानों में से तो है ही, ही, अमेरिका में ऐसा और कोई परिवार नहीं है, जिसके पास पिज्जा बनाने का सौ साल पुराना इतिहास हो।'

कोनी आइलैंड में चीजें उस तेजी से नहीं बदलतीं, जिस रफ्तार से वे मैनहटन में बदलती हैं। इस लिहाज से टोन्नों'स पिजेरिया में पिज्जा आज भी उसी तरह तैयार होते हैं, जिस तरह एंटोनियो पैरो वर्ष 1903 में बनाते थे। जब पुराने चूल्हे की ईंटें टूट गईं, तो उन्हें हटा दिया गया। पुराने उपकरणों को भी तब बदला गया, जब उनकी मरम्मत संभव नहीं थी। मैनुअल कैश रजिस्टर, पुराने तराजू और पनीरकस के बेकार हो जाने के बाद फेंकने के बजाय उन्हें सामने की खिड़की पर सजाकर रखा गया। ऐसे ही, सबसे पुराने रेफ्रिजरेटर को पीछे के दो छोटे-छोटे कमरों वाले पुराने घर में रखा गया है, जहां कभी एंटोनियो पैरो ने पत्नी के साथ मिलकर अपने चार बच्चों को पाला था। स्कॉट वायनर का मानना है कि टोन्नों'स पिजेरिया के मालिक बदल जाने से पिज्जा का स्वाद तो बदल ही जाएगा, सौ साल पुरानी परंपरा भी शायद खत्म हो जाएगी।

( साभार ‘ द न्यूयार्क टाइम्स’ एव ‘ अमर उजाला’।)

-पेटे वेल्स

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story