×

Cameron Airpark: हवाई जहाज वाला गांव, यहां प्लेन से ऑफिस जाते हैं लोग

Cameron Airpark California: दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां हर घर में आपको एक हवाई जहाज रखा मिल जाएगा। यहां के लोग हवाई जहाज़ का उपयोग घर के छोटे बड़े सभी कामों में करते हैं।

Akshita
Written By Akshita
Published on: 8 Oct 2023 5:27 AM GMT
Cameron Airpark: हवाई जहाज वाला गांव, यहां प्लेन से ऑफिस जाते हैं लोग
X

हवाई जहाज वाला गांव (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Airplane Village: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां के लोगों के रहने का ढंग आपको हैरानी में डाल देगा। दुनिया में ऐसी ही एक जगह है जहां के लोग घरों में एरोप्लेन रखते हैं। सही सुना आपने। गाड़ियां और मोटरसाइकिल तो बहुत आम है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां पर हर एक घर के सामने आपको एक हवाई जहाज़ रखा मिलेगा। इस हवाई जहाज़ का उपयोग घर के छोटे बड़े सभी कामों में करते हैं। यहाँ पर हवाई जहाज़ का सड़कों पर दिखना बहुत सामान्य बात है।

यहां प्लेन से ऑफिस जाते हैं लोग

भारत में किसी के पास खुद का हवाई जहाज़ हो यह बहुत बड़ी और असमान्य बात होती है। पर अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) में स्थित कैमरून एयर पार्क (Cameron Airpark) गाँव है। यहां के हर घर के बाहर आपको हवाई जहाज खड़ा मिलेगा। क्योंकि इस गाँव के हर घर में हवाई जहाज़ है। इसलिए गांव की सड़कों को भी रनवे की तरह डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही सड़कें ऐसी बनी हैं कि चार पहिया गाड़ियाँ और मोटर साइकल भी चलाई जा सकती है। हर सड़क पर स्ट्रीट साइन और लेटर बॉक्स को थोड़ा नीचे की तरफ बनाया गया ताकि विमान के विंग से उन्हें या विमान को कोई नुकसान न पहुंचे। यहाँ के लोग ऑफिस भी विमान लेकर जाते हैं। सड़के भी काफी चौड़ी हैं, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग अपने विमानों को आराम से नजदीकी एयरफील्ड तक ले जा सकें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिलचस्प है इस गांव के बनने की कहानी

इस गाँव को रनवे की तरह बनाने के पीछे अलग कहानी है। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, कई हवाई क्षेत्रों को बिना किसी मेंटेनेंस के छोड़ दिया गया था। जिसके बाद विमानन अथॉरिटी ने इस पार्क्स को पूरी तरह से नष्ट न करके इन पर रहने योग्य घरों और सड़कों का निर्माण करा दिया। इसके बाद यहाँ रिटायर्ड पायलट रहने लगे। यहाँ पर सभी पायलट के घर हैं। यहां 1939 में कुल 34 हज़ार पायलट थे। लेकिन 1946 में बढ़कर कुल 4 लाख पायलट हो गए। 1963 में बने इस गांव में लगभग 124 घर हैं। यहां लोग अपने परिवार के साथ मौज मस्ती या खाना खाने भी प्लेन में ही जाते हैं। सड़कों और गलियों के नाम भी एविएशन से जुड़े रखे गए हैं। जैसे बोइंग रोड।

कैमरून एयरपार्क जैसे आवासीय एयरपार्क या फ्लाई-इन समुदाय निजी क्षेत्र में हैं। यहाँ बाहरी लोगों को बिना अनुमति के संपत्ति का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। और केवल तभी अनुमति दी जाती है जब मालिक उन्हें बुलाते हैं। फ्लोरिडा में 52 एयरपार्क, वाशिंगटन में 50 एयरपार्क, कैलिफोर्निया में 28 और ओरेगॉन में 23 एयरपार्क हैं।

Shreya

Shreya

Next Story