×

Daman and Diu Tourist Places: दमन और दीव की ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, दुनियाभर से आते हैं पर्यटक

Famous Places In Daman And Diu: अगर आप Beach लवर हैं और आपको घूमना फिरना बेहद पसंद हैं तो आपको दमन & दीव जरूर घूमना चाहिए।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 Jan 2024 7:15 AM GMT (Updated on: 30 Jan 2024 7:15 AM GMT)
Daman and Diu Tourist Places: दमन और दीव की ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, दुनियाभर से आते हैं पर्यटक
X

Famous Places In Daman And Diu: अगर आप Beach लवर हैं और आपको घूमना फिरना बेहद पसंद हैं तो आपको दमन & दीव जरूर घूमना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि, साल 1961 में गोवा और दमन को पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया था। जिसके बाद 1987 में अलग से इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया। यहां का वातावरण काफी खूबसूरत है। दरअसल गुजरात और महाराष्ट्र के पास अरब सागर में स्थित दमन और दीव द्वीप समूह है। यहां घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में होते हैं। तो आइए जानते हैं दमन और दीव की फेमस जगहें के बारे में:

दमन और दीव के फेमस जगहें (Daman & Diu Famous Places):

Gangeshwar Temple (गंगेश्वर मंदिर)


गंगेश्वर मंदिर पूरी दुनियाभर में मशहूर है, यह मंदिर दमन और दीव में स्थित है। भगवान शिव का यहां कई शिवलिंग हैं, जो बेहद ही खुबसूरत हैं। आप दमन और दीव आए तो गंगेश्वर मंदिर दर्शन करने जरूर आएं। यहां भगवान बजरंगबली का भी बेहद ही खूबसूरत मंदिर है। इसके अलावा यहां भगवान भोलेनाथ के कई मंदिर स्थित है। दरअसल यह मंदिर अपने आप में बहुत ही अद्भुत मंदिर है। इस मंदिर की खासियत यह है कि मंदिर गुफा में स्थित है, जो समुद्र तट पर है और समुद्र की लहरें शिवलिंग पर आती रहती हैं। यहां पांच शिवलिंग हैं, जिन्हें पांडवों ने अपनी दैनिक पूजा के लिए स्‍थापित किए थे।

फोर्ट जीरोम


दमन और दीव में स्थित फोर्ट जीरोम काफी फेमस है। इस किले का नाम सेंट जीरोम की याद में रखा गया था। दरअसल यहां के चर्च में पुर्तगाली दौर का आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। ये चर्च उत्तरी दमनगंगा के किनारे स्थित है। यहां आप हाथी पार्क, ब्रिज साइड गार्डन और बॉम जीसस की चर्च आदि कई खूबसूरत जगह घूम सकते हैं।

देवका बीच


देवका बीच दमन और दीव का काफी फेमस बीच है। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए यहां पर लोगों का नहाना मना है। आप यहां पर बैठकर खूबसूरती का नजारा जरूर ले सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर पुर्तगाली चर्च भी हैं। साथ ही बच्चों के लिए इस बीच पर एंटरटेंमेंट के लिए साधन भी हैं।

गोमटीमाला बीच


गोमटीमाला बीच दमन और दीव में स्थित है। यहां जाएं तो आप इस सुंदर, शांत और सफेद रेत वाले बीच का जरूर आनंद लें। दरअसल ये दीव के मेन शहर से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

जामपोर बीच


दमन और दीव में पिकनिक स्पॉट की तलाश करने की जरूरत नहीं हैं, यहां जामपोर बीच काफी फेमस है। दरअसल ये बीच दमन के दक्षिण में स्थित है। यहां से समुद्र का नजारा बेहद ही खूबसूरत लगता है। पाम के ढेर सारे पेड़ों से सजा ये बीच स्विमिंग का शौक रखने वालों के लिए सबसे बेस्ट प्लेस माना जाता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story