Top 5 Red Light Area: यह है दुनिया के 5 सबसे पुराने रेड लाइट एरिया, भारत का यह इलाका भी है शुमार

Top 5 Red Light Area In World: हीरामंडी का जिक्र पिछले कुछ दिनों में हमने काफी ज्यादा सुना है। आपको बता दें कि सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर देश के हर हिस्से में रेड लाइट एरिया मौजूद है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 26 Aug 2024 5:24 PM GMT
Red Light Area In The World
X

Red Light Area In The World (Photos - Social Media)

Top 5 Red Light Area In World: दुनिया के हर बड़े से लेकर छोटे शहर में एक ऐसा इलाका जरूर होता है जहां से गुजरा शरीफ लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। दिन के समय यह गलियां खाली पड़ी रहती हैं लेकिन शाम के समय यह गुलजार नजर आती है। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वह है हीरा मंडी जिसका इतिहास मुगल काल से चला रहा है। उसे समय यह जगह साहित्य और कलाकार केंद्र होती थी लेकिन आज ऐसी जगह पर वेश्यावृति और गैर कानूनी धंधे चलते हैं। यही कारण है कि अब इन्हें रेड लाइट एरिया कहा जाता है। अब हम आपको दुनिया के 5 सबसे पुराने रेड लाइट एरिया के बारे में बताते हैं।

नीदरलैंड का दी वालेन (The Wallen Of The Netherlands)

नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया मौजूद है। यह इलाका वेश्यावृत्ति नाइटलाइफ और यौन व्यापार के लिए मशहूर है। यह सबसे पुराने और ऐतिहासिक हिस्सों में से एक है। अच्छा कहां जाता है कि 1270 के आसपास इसे बसाया गया था।

The Wallen Of The Netherlands

The Wallen Of The Netherlands

पेरिस का पिगाले (Pigalle Of Paris)

पेरिस का लोकप्रिय क्षेत्र पिगाले अपनी नाइटलाइफ, कैबरे और रेड लाइट एरिया के लिए प्रसिद्ध है। 1880 के आसपास से शिलालेख को बताया गया था और यह दुनिया के सबसे पुराने रेड लाइट एरिया में से एक माना जाता है।

Pigalle Of Paris

Pigalle Of Paris

पाकिस्तान की हीरा मंडी (Hira Mandi Of Pakistan)

हीरा मंडी का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है। किसी समय यह जगह साहित्य और कल का गढ़ हुआ करती थी। उसे समय दरबारी और शाही परिवारों के अमीर लोग मनोरंजन के लिए यहीं पर आया करते थे। अभी रेड लाइट एरिया बन चुका है और फिलहाल पाकिस्तान की लाहौर में मौजूद है। यहां पर हर तरह की गैर कानूनी काम होते हैं।

Hira Mandi Of Pakistan

Hira Mandi Of Pakistan

थाईलैंड का पटपोंग (Patpong Of Thailand)

बैंकॉक में मौजूद यह बड़ा नाइट मार्केट रेड लाइट एरिया को लेकर प्रसिद्ध है। यहां नाइटलाइफ, बार, क्लब और सेक्स शो होते हैं। आपको बता दें कि यह मार्केट बैंगकॉक के सिलॉम जिले में मौजूद है। शाम के समय में आपके यहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी।

Patpong Of Thailand

Patpong Of Thailand

कमाठीपुरा मुंबई (Kamathipura Mumbai)

दुनिया के 5 पुराने रेड लाइट एरिया में भारत का कमाठीपुरा भी शामिल है जो कि मुंबई में आता है। 1795 में पुराने मुंबई के इस इलाके में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं ने देह व्यापार शुरू किया था। 1880 में यह क्षेत्र अंग्रेजों के लिए ऐश करने की जगह बन गया। उसे समय यूरोपीय सेक्स वर्कर्स यहां वेश्यावृत्ति करती थी। आजादी के बाद यहां भारतीयों का बोलबाला हो गया। कमाठीपुरा आज भी देश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में से एक है। इसके अलावा कोलकाता के सोनागाछी, दिल्ली के जीबी रोड, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रेशम पुरा और उत्तर प्रदेश के मेरठ के कबाड़ी बाजार भी मशहूर है।

Kamathipura Mumbai

Kamathipura Mumbai


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story